गांधी के विचारों को बढ़ावा देने पर कानून, अमेरिकी संसद में होगी चर्चा

Khoji NCR
2020-12-02 10:24:18

वाशिंगटन। अमेरिका की संसद में गुरुवार को बहुप्रतीक्षित 'गांधी-किंग एक्सचेंज एक्ट' के पारित होने की संभावना है। महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की विरासतों के प्रचार और अध्ययन के ल

ए यह एक्ट तैयार किया गया है। इसको नागरिक अधिकारों के पैरोकार सांसद जॉन लेविस ने तैयार किया था। जिनकी पिछले वर्ष मृत्यु हो गई है। अमेरिकी संसद में अब भारतीय मूल के सांसद डा.एमी बेरा इसके कानून बनने को लगातार पैरवी कर रहे हैं। एक्ट को संसद की विदेशी मामलों की समिति ने पूर्व में ही पारित कर दिया है। कानून बनने के लिए संसद में दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी। बहस के लिए चालीस मिनट का समय दिया गया है। कानून बनने के बाद भारत और अमेरिका की सरकार दोनों एक ऐसे वैश्विक मंच की स्थापना कर सकेंगे,जिसमें छात्रों को महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के अहिंसा सिद्धांत पर अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी। अधिनियम में भारत-अमेरिका गाधीं-किंग फाउंडेशन की स्थापना का भी प्रावधान है। मानवाधिकार, समानता, न्याय और लोकतंत्र के लिए यह कानून महत्वपूर्ण होगा।

Comments


Upcoming News