सेवा ही संगठन◆ भाजपा सेवा रसोई के माध्यम से वितरित किये गए 2200 भोजन पैकेट।

Khoji NCR
2021-05-27 09:31:58

खोजी/सुभाष कोहली। कालका। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कोविड 19 से ग्रस्त रोगियों व उनके जरुरतमंद परिवार जनों को सेवा ही संगठन के तहत सेवा रसोई के माध्यम से जिला अध्यक्ष अजय शर्मा के निर्देशन

ें 15 मई से चल रही भोजन व्यवस्था से लगभग 2200 पैकेट भोजन के वितरित हो चुके हैं। इस व्यवस्था में संयोजक पूर्व विधायक लतिका शर्मा के नेतृत्व में अक्षरपाल और राजकुमार शर्मा सहयोग कर रहे हैं। सेवा रसोई की व्यवस्था भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व पार्षद कृषण लांबा, भाजपा व्यापार प्रकोषठ के सह संयोजक तरसेम गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता फतेह सिंह के सहयोग से पूजा पैलेस में चलाई जा रही है। यहां भाजपा का युवा मोर्चा व महिला मोर्चा पूरी स्वछस्वच्छता और कोविड 19 की पूर्ण गाइडलाइन का पालन करते हुए भोजन बनाते व पैक करते हैं। वितरण टीम के युवा कर्ण, नितेश, शिवा, कुनाल, शुभम व रोहित महामंत्री हरीश मोंगा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने इस अभियान के विधानसभा संयोजक के नाते इस रसोई का मंडल अध्यक्ष नराता राम के साथ दौरा किया और यहां की सभी व्यवस्थाओं को देखा और आगामी व्यवस्था की रूपरेखा भी तय की। लतिका शर्मा ने व्यवस्थाओं के प्रति संतुष्टी जताते हुए फिर से अपना निश्चय बताते हुए कहा की कालका हल्का हमारा अपना परिवार है और इस परिवार की सेवा के लिये पूरा भाजपा परिवार अथक रूप से लगा हुआ है। एक सप्ताह में 2200 पैकेट भोजन जरुरतमंदों तक घर पर पहुंचाना अपने आपमें एक आदर्श है। मंडल अध्यक्ष नराता राम व कृष्ण लांबा, तरसेम गुप्ता और फतेह सिंह ने इस रसोई की निरंतरता पर जवाब देते हुए कहा कि क्षेत्र की सेवा में जब तक कोरोना महामारी का प्रकोप है, भाजपा का यह दल अपनी सेवा रोगियों के लिये जारी रखेगा। इस दौरान महामंत्री किशोरी शर्मा, महिला मोर्चा से सुनीता सिंह, पम्मी, अरुण कुमार सहित अन्य मोजूद रहे।

Comments


Upcoming News