मानवाधिकार संगठन द्वारा जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया गया राशन।

Khoji NCR
2021-05-23 10:35:10

खोजी/सुभाष कोहली। कालका। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन (रजि.) की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्षा मधु जैन ने कहा कि संगठन हमेशा सेवा कार्य में हमेशा तत्पर रहता है। कोरोना वैश्विक महामारी के च

ते लॉकडाउन होने के कारण वह निरंतर जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहा है। इसी कड़ी में विजय पार्क, पार्क न 3, देहरादून में जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया गया। मधु ने कहा कि आप सभी से अपील करती हूं कि आप सब भी संस्था को सहयोग करे और आगे आएं, ताकि हम इस महामारी को समाप्त करने में सहायक सिध्द हों। इस अवसर पर संगठन के चैयरमेन सचिन जैन ने कहा कि कोरोना महामारी में हमारी संस्था के सभी पदाधिकारी निरन्तर सभी क्षत्रों में अपने भरसक प्रयासों से जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ सेवा कर रहे है। संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी में संस्था द्वारा निरंतर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें जब भी ऑक्सिजन की जिसको जरूरत पड़ी उसको उप्लब्ध कराई। इसके अंतर्गत मास्क, सैनिटाइजर, इम्युनिटी बूस्टर, पानी, जूस, बिस्किट पैकेट्स आदि पुलिस व अन्य वॉलिंटियर्स को प्रदान किये जा रहे हैं। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को राशन किट व कोरोना पीड़ित परिवारों को भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Comments


Upcoming News