दादरी ज़िला उपायुक्त ने पुलिस कर्मियों का जताया आभार

Khoji NCR
2021-05-20 08:56:15

महामारी में निभा रहे निस्वार्थ कर्तव्य परिवार को छोड़कर लगातार लगे हुए हैं ड्यूटी में चरखी दादरी जयवीर फोगाट, 19 मई, दादरी ज़िला उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कोरोना की रोकथाम के लिए चरखी दादरी ज

ला के हित में सक्रियता के साथ काम कर रहे पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की है। उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और पूरी पुलिस टीम को पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया है। उपायुक्त ने अपने पत्र में कहा है कि पुलिस विभाग का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी चरखी दादरी जिला के हित में पूरी प्रतिबद्घता और ताकत के साथ काम कर रहा है। सुरक्षा के लिए सभी हमेशा पुलिस पर निर्भर रहते हैं। महामारी के इस समय में पुलिस विभाग ना केवल लोगों की सुरक्षा का दायित्व निभा रहा है बल्कि लोगों की देखभाल को भी महत्व दिया जा रहा है। पुलिस विभगा का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करते हुए लोगों की सुरक्षा और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सफलतापूर्वक प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस कर्मियों पर महामारी के दौरान जिला में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने सहित कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करवाने की दोहरी जिम्मेदारी है। उपायुक्त ने पत्र में कहा है कि पुलिस विभाग जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है। पुलिस अधिकारियों के बलिदान, सम्मान और वीरता की कई कहानियां हैं और उन्होंने अपने कर्तव्य को हमेशा सब से ऊपर रखा है। इस महामारी के दौरान निस्वार्थ भाव से लोगों की सुरक्षा के प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कई समर्पित पुलिस अधिकारियों ने अपनी जान गंवाई है। उपायुक्त ने पत्र में कहा है कि उन्हें ऐसे कई अधिकारियों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है और वे इन शहीदों को नमन करते हैं। उन्होंने कहा है कि हरियाणा पुलिस के सेवा सुरक्षा सहयोग के आर्दश वाक्य को चरितर्था करते हुए पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी इस महामारी के दौरान चीफ फ्रंटलाइन वर्कर की सक्रिय भुमिका निभा रहे हैं। पुलिस कर्मी ना केवल सेवा, सुरक्षा व सहयोग बल्कि लोगों के प्रति सहानुभूति, सुनवाई और सहायकता का दृष्टिकोण भी रखते हैं। हम सभी अपने कर्तव्य को पूरी लगन से करने के लिए जिम्मेदार होने के साथ-साथ लोगों के प्रति सहयोग के लिए भी प्रतिबद्घ हैं। प्रशासनिक कार्य से बाहर जाते हुए उन्होंने स्वयं पुलिस कर्मियों को रास्ते में लोगों की मदद करते हुए देखा है। पुलिस की यह कार्यप्रणाली लोगों में सकारात्मक छाप छोडती है। इस महामारी ने लोगों की आजीविका के संसाधानों को सीमित कर दिया है और कई अपने रोजगार से भी हाथ धो बैठें हैं। ऐसी स्थिति को भी अपने कर्तत्व का पालन करते हुए निभाना बहुत अच्छी बात है। उपायुक्त ने सभी पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा है कि अपने परिवार को छोड़कर पुलिस कर्मी जिला के लोगों की सुरक्षा में लगे रहते हैं। इस महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद पुलिस द्वारा पूरी तरह से अपने कर्तव्य का पालन किया जा रहा है। उपायुक्त ने इस असाधारण समय में अपनी सुरक्षा और स्वास्थ्य को दांव पर लगाकर जिला के लोगों की सुरक्षा को सर्वोपरी रखने के लिए सभी पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि जिला प्रशासन को पुलिस के सभी जवानों द्वारा चखी दादरी जिला को सुरक्षित रखने की दिशा में किए गए प्रयासों पर गर्व है।

Comments


Upcoming News