तावडू में विभिन्न समस्याएं, लेकिन समाधान नहीं, प्रशासन जान कर अंजान।

Khoji NCR
2020-12-01 11:41:35

तावडू, (दिनेश कुमार): शहर में प्रशासन की लापरवाही के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो कर रह गया है। जिससे शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। शहर में गंदगी, अतिक्रमण, जाम व अन्य समस

याएं पिछले 2 माह से बनी हुई है। लेकिन प्रशासन जान कर अंजान बना है। प्रशासन शहरवासियों को चेतावनी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। जिससे शहर में जहां जगह-जगह गंदगी का साम्राज्य बना है वहीं अतिक्रमण व जाम के अलावा अन्य समस्याएं बढती जा रही हैं। देशराज, महेश कुमार, राजा राम, पंकज, राकेश कुमार, योगराज, महेन्द्र कुमार, रोहित कुमार, मनोज, विकास शर्मा आदि ने बताया कि शहर में गंदगी, अतिक्रमण, जाम व अन्य समस्याएं पिछले 2 माह से बनी हुई है। लेकिन प्रशासन जान कर अंजान बना है। प्रशासन शहरवासियों को चेतावनी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। जिससे शहर में जहां जगह-जगह गंदगी का साम्राज्य बना है वहीं अतिक्रमण व जाम के अलावा अन्य समस्याएं बढती जा रही हैं। गंदगी का साम्राज्य: शहर में पिछले 2 माह से सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। शहर में सुचारू रूप से सफाई न होने से शहर के सभी वार्डों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिन पर मच्छर मक्खि मंडराते रहते हैं और जिनसे बीमारियां फैल रही हैं। कोविड-19 के चलते प्रशासन को सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लेकिन 2 माह से सफाई सुचारू रूप से न होने के कारण शहर मेें जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। जिससे शहरवासियों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। बंदरों का आतंक व आवारा पशु: शहर में पिछले कई वर्षों से बंदरों का आतंक बना हुआ है। शहरवासी इस समस्या को लेकर शासन-प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन इस ओर प्रशासन के ध्यान न देने से आए दिन शहरवासी बंदरों के आतंक का शिकार बन रहे हैं। वहीं आवारा पशु सडक़ों के बीच में बैठे व खड़े रहते है, जो मार्ग को अवरूद्ध कर देते है। कभी-कभी ये आवारा पशु आपस में लड़ पड़ते हैं तथा राहगीरों व वाहन चालकों को चोटिल करते है। ये आवारा पशु पार्कों में घुस कर उसकी सुंदरता को भी नष्ट करने पर उतारू हो जाते है, मगर इन आवारा पशुओं की और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। जिससे शहरवासियों में प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है। जाम की समस्या: शहर में प्रशासन की अंदेखी के चलते वाहनों का जाम लोगों के लिए सिर का दर्द बन गया है। शहर में पटौदी रोड, नूंह रोड, सोहना रोड, रेवाडी रोड पर वाहनों की भीड के चलते जाम की समस्या बनी रहती है। प्रशासन जान कर भी अंजान बना है। कोविड-19 के चलते प्रशासन मास्क पर ही ध्यान दे रहा है। जाम की समस्या से प्रशासन को कोई सरोकार नहीं है। अतिक्रमण की समस्या: शहर के मुख्य बाजार, मुख्य मार्ग व सभी वार्डों में शहरवासियों ने अतिक्रमण किया हुआ है। प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से शहरवासी कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन प्रशासन सब कुछ जान कर अंजान बना है।

Comments


Upcoming News