वृक्ष हैं मानव जीवन के सच्चे रक्षक : हेमंत यादव

Khoji NCR
2021-05-19 12:06:00

दादरी कोर्ट परिसर में चलाया वृक्षारोपण अभियान, चरखी दादरी जयवीर फोगाट, 19 मई, महामारी के इस दौर में वृक्षों की महत्ता आज हमें समझ आ रही है। पूरे देश में ऑक्सीजन की आवश्यकता महसूस की जा रही है और

इसके लिए लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। जीवनदायिनी ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। दादरी के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत यादव ने न्यायालय परिसर में पौधरोपण करते हुए ये शब्द कहे। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य दंडाधिकारी शिखा यादव भी उपस्थित रहीं। हेमंत यादव ने कहा कि कोविड-19 महामारी को मद्देनजर रखते हुए प्राकृतिक संपदा की देखरेख बहुत जरूरी है। हमारे जीवन में पेड़-पौधों का बहुत महत्व है। यह न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि अनेक बीमारियों को खत्म कर हमें स्वस्थ भी रखते हैं। वर्षा ऋतु में पौधे अपने-आप पनप कर फलते-फूलते हैं। मनुष्य के लगाए पौधे भी इस मौसम में पानी मिलने से जल्दी उगते हैं। सचिव शिखा यादव ने कहा कि हमारा आयुर्वेद पूरी तरह से जड़ी-बूटियों और पेड़-पौधों पर ही निर्भर है। प्राचीन काल से ही मनुष्य विभिन्न रोगों के निवारण के लिए औषधि के रूप मे पौधों का इस्तेमाल करता रहा है। औषधि प्रदान करने वाले अधिकतर पौधे जंगली होते हैं, परंतु कुछ उगाए भी जाते हैं। इस अवसर पर आरोग्य नित्यम फाउंडेशन के डायरेक्टर सुनील सांगवान सतीश सांगवान, बालकिशन चौधरी, विकास दलाल, पैरालीगल वालंटियर रोहताश शर्मा, विकास सांगवान,पंकज कुमार,आशु कुमार, विक्रम सिंह, सुरेश सिंगल,प्रदीप रोहिल्ला, निर्भय जैन, सौरभ जैन इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments


Upcoming News