राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा का जन्म उत्सव बड़े उत्साह से मनाया : बलवान ठाकुर।

Khoji NCR
2021-05-18 08:23:44

खोजी/सुभाष कोहली। कालका। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा का जन्म उत्सव बड़े ही सादे तरीके के साथ देश के ऊपर आई विपदा को देख कर अपने घर में दीप जलाकर व केक काटक

मनाया और भगवान से प्रार्थना की कि जल्द से जल्द हमारा देश इस महामारी की चपेट से निकले। हमारे देश के आखिरी सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी की अस्थियां बाय इज्जत हिंदुस्तान लाने वाले हमारे महाराणा शेर सिंह का जन्मदिन सभी जिलों में पूरे देश में घर-घर में दीप जलाकर मनाया गया। इस मौके पर हरियाणा के आईटी सेल के प्रदेश सचिव गुरचरण सिंह मागटं, सचिव कपिल दत्ता, राजनीतिक सलाहकार दशरथ कश्यप और पार्टी के कार्यकर्ता पंकज सैनी, मुकुल ठाकुर, नितिन ठाकुर आदि ने घर पर बड़ी सादगी के साथ मनाया और लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर में रहें मास्क पहने, ताकि हम इस महामारी से बचे रहें।

Comments


Upcoming News