भाजपा के कोविड-19 की सेवा और देखभाल अभियान ने पकड़ी रफ्तार।

Khoji NCR
2021-05-17 12:22:55

स्थापित किए 12 आइसोलेशन सेंटर। खोजी/सुभाष कोहली। कालका। पिंजौर में प्रशासन द्वारा भिन्न-भिन्न जगहों पर 10 से 20 बेड की व्यवस्था वाले आइसोलेशन सेंटर में दी जाने वाली व्यवस्था की प्रक्रिया आरंभ

र दी है। पूर्व विधायक लतिका शर्मा और जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ इन 12 सैंटरो में से 6 तैयार हो चुके सेंटरों पर व्यक्तिगत दौरा कर वहां की व्यवस्थाएं देखी। जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने कालका पिंजोर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लिए गए इस पहल पर शुभकामनाएं देते हुए इसे समाज सेवा में समर्पित भाजपा कार्यकर्ता का आदर्श बताया। लतिका शर्मा ने भी "मेरा हल्का मेरे परिवार" की कथनी को सदैव हर कठिन अवसर पर कालका विधानसभा की सेवा के लिए हर भाजपा कार्यकर्ता के सहयोग को सराहा तथा साथ ही भाजपा कार्यकर्ता सदैव समाज सेवा में एक आदर्श स्थापित करता है। सेवा रसोई और ऑक्सीजन जनसेवा जैसे भिन्न-भिन्न आयाम में आरंभ की गई भाजपा सेवा ही संगठन के रूप में जमीनी स्तर पर दिख रहा है। मंडल अध्यक्ष नराता राम और भवन जीत ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने भिन्न-भिन्न कार्यकर्ताओं के सहयोग से सामाजिक संस्थाओं का योगदान लेते हुए प्रशासन द्वारा दी गई सरकारी स्कूल की इमारतों में बेड, गद्दे, चादर और तकियों की व्यवस्था करने का काम किया है। भाजपा ने प्रशासन का सहयोग करने हेतु इन सभी आइसोलेशन सेंट्रो पर अपने दो पदाधिकारी प्रभारी के रूप में सेवा करने के लिए लगाए हैं। कालका मण्डल महामंत्री किशोरी शर्मा व हरीश मोंगा ने व्यवस्थाओं के बारे में पूरी जानकारी देते हुए कहा की कालका -पिंजोर का कोई भी नागरिक जो कोविड 19 से ग्रसित है और अपने घर पर या अन्य किसी कारण से होम आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है, उसे इन सेंटरों में केवल मात्र कोविड-19 की रिपोर्ट दिखाने से ही रहने की व्यवस्था मिलेगी और साथ ही इनको भोजन व पानी की व्यवस्था भी भारतीय जनता पार्टी की सेवा रसोई के माध्यम से की जाएगी। इन आइसोलेशन सैंटरो में प्रशासन के सहयोग के लिए जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील धीमान व पूर्व ओबीसी जिला मोर्चा अध्यक्ष नरेश सेन इस व्यवस्था के लिए लगाया गया है। इस मौके पर जिला महामंत्री विरेंद्र राणा, पिंजोर मण्डल प्रभारी विनोद सावरनी, पूर्व पार्षद कृष्ण लाल लांबा, जिला सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ तरसेम गुप्ता, फतेह सिंह, जिला सहसंयोजक आइ टी सेल राजेश कुमार, बलराज शर्मा, पिंजोर आइ टी प्रमुख सुनील वर्मा, भूषण मित्तल, संदीप गर्ग, नवल मित्तल, भुवनेश शर्मा, दीप कमल सहित अन्य मोजूद रहे।

Comments


Upcoming News