सुधा चंद्रन के पिता का निधन, 86 वर्ष की उम्र में केडी चंद्रन ने ली अंतिम सांस

Khoji NCR
2021-05-17 11:48:14

नई दिल्ली,। बॉलीवुड और टेलीविजन की जानी- मानी अभिनेत्री सुधा चंद्रन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में सुधा के सिर से पिता का साया उठ गया। सुधा के पिता केडी चंद्रन एक जाने- माने अभिनेता भ

रहे हैं। 86 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से सुधा के पिता और अभिनेता का देहांत हुआ। इस बात की पुष्टि खुद सुधा चंद्रन ने की है। सुधा चंद्रन के पिता केडी चंद्रन ने रविवार सुबह करीब 10 बजे मुंबई के जुहू स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। आजतक से बातचीत में सुधा चंद्रन ने बताया कि उनके पिता डेमेंटिया नाम की बीमारी से जूझ रहे थे। 12 मई को उन्हें जुहू के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां 16 मई की सुबह हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। केडी चंद्रन बॉलीवुड के जाने- माने अभिनेता रहे हैं। उन्होंने 'हम हैं राही प्यार के', 'चाइना गेट', 'जूनून', 'पुकार', 'कॉल', 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं', 'जब प्यार किसी से होता है', 'तेरे मेरे सपने', 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'शरारत' और 'कोई मिल गया' जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने कई टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम किया था। वहीं बात करें सुधा चंद्रन की तो वो भी बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री दोनों का ही जाना- माना चेहरा रही हैं। सुधा चंद्रन खासकर अपने निगेटिव किरदारों के लिए पहचानी जाती हैं। धारावाहिक 'कहीं किसी रोज' में उनका रमोला सिकंद का किरदार आज भी काफी पॉपुलर है। इसके अलावा 'नागिन' में भी उन्होंने यामिनी का निगेटिव किरदार निभाया था। सुधा चंद्रन अभिनेत्री होने के साथ ही एक बेहतरीन डांसर भी हैं।

Comments


Upcoming News