Covid-19 से जल्द रिकवरी के लिए फॉलो करें यह बेस्ट डाइट प्लान

Khoji NCR
2021-05-16 07:59:23

नई दिल्ली, । कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के चलते देश बुरे दौर से गुजर रहा है। इस वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए देश के अधिकांश राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई एड

वायजरी जारी कर लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी हैं। इनमें डबल मास्क पहनना, जरूरत पड़ने पर घर में भी मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन और साफ़-सफाई का ध्यान रखना प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त सही दिनचर्या, उचित खानपान और रोजाना वर्कआउट जरूरी है। इन नियमों का पालन करने से न केवल संक्रमण का खतरा कम हो जाता है, बल्कि इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। वहीं, संक्रमित होने की स्थिति में होम आइसोलेशन में रहें। डॉक्टर की सलाह से दवा लें और डाइट में इम्युनिटी पावर बढ़ाने वाली चीजों को शामिल करें। साथ ही कोरोना वायरस से जल्द रिकवरी के लिए रोजाना यह बेस्ट डाइट प्लान फॉलो करें- -सुबह उठने के बाद एक्सरसाइज करें। इसके बाद बादाम, अखरोट और किशमिश समेत ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। कुछ समय बाद लहसुन की एक कली को अच्छी तरह से चबाकर खाएं और एक गिलास पानी पिएं। इसके 20 मिनट बाद तुलसी, धनिया, दालचीनी, काली मिर्च युक्त काढ़ा पिएं। -सुबह के नाश्ते में रागी की रोटी, दाल, पुदीने की चटनी, सब्जी का सेवन करें। आप चाहे तो साउथ इंडियन डिश इडली, सांबर, नारियल की चटनी, मकई, पालक की साग, आमलेट आदि चीजों का भी सेवन कर सकते हैं। -लंच से पहले ताजे फलों और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए कीवी, संतरा, सेब, पपीता, अनानास के साथ नारियल पानी या चुकंदर, पालक और आंवला का रस ले सकते हैं। -लंच में चावल, दही, राजमा की सब्जी और दाल का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, अंडा बिरयानी या चिकन बिरयानी का भी सेवन कर सकते हैं। लंच के बाद 2 खजूर जरूर खाएं। -स्नैक में ड्राई फ्रूट्स के साथ अंकुरित अनाज का सेवन कर सकते हैं। साथ ही चिकन या सब्जी सूप का आनंद उठा सकते हैं। -रात के खाने में खिचड़ी खाना ज्यादा उत्तम रहेगा। आप चाहे तो चिकन रोटी, पनीर की सब्जी और रोटी आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं। वहीं, सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध पिएं। डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Comments


Upcoming News