बंगाल में लगा कंपलीट लॉकडाउन, जानें अब तक देश के कितने राज्यों में लग चुकी पाबंदियां

Khoji NCR
2021-05-15 08:21:44

नई दिल्ली, । Lockdown India Update, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंगाल में 16 मई से कंपलीट लॉकडाउन लगाया जाएगा। बंगाल में कोरोना के मामलों में तेजी से आए उछाल के बाद ये फैसला लिया गया है। बंगाल में कल स

30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। देश के कई राज्यों में पहले से ही कोरोना वायरस लॉकडाउन लगाया जा चुका है। इस समय देश के करीब 26 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश संपूर्ण लॉकडाउन, आंशिक लॉकडाउन या मिनी लॉकडाउन के साथ ही कोरोना की सख्त पाबंदियों में कैद हैं। इसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, बिहार समेत देश के कई प्रमुख राज्य शामिल हैं। आइए जानते हैं फिलहाल कहां-कहां लॉकडाउन है... बंगाल में 30 मई तक कंपलीट लॉकडाउन देश में सबसे ताजा लॉकडाउन बंगाल में लागू किया गया है। यहां 16 मई से 30 मई के बीच पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना के बढ़ते मामले के कारण यहां कंपलीट लॉकडाउन लगाया गया है। क्या बंद रहेगा ? - सभी प्राइवेट और सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, मार्केट कम्पलेक्स, रेस्तरां, बार क्या खुलेगा ? - सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट होगी। - सब्जी बाजार, फल, पावरोटी, दूध, किराना दुकान सुबह 7 से 10 बजे तक। - मिठाई की दुकानें सुबह 10 से शाम पांच बजे तक। दवाई और चश्मा दुकानें हर रोज। - लोकल ट्रेन, मेट्रो रेलवे, लांच-फेरी सर्विस, बस सर्विस बंद रहेंगी, प्राइवेट गाड़ियां व टैक्सियों को सिर्फ मरीजों के लिए आने-ले जाने की छूट। - सामाजिक, शैक्षणिक, राजनैतिक, धार्मिक समारोहों पर प्रतिबंध। बिहार में 25 मई तक लॉकडाउन बिहार में लॉकडाउन को 25 मई तक बढ़ा दिया गया है। 15 मई को खत्‍म हो रहे लॉकडाउन को 25 मई तक बढ़ा दिया गया है। महाराष्ट्र में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 15 दिन बढ़ा दिया गया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने आगामी 1 जून तक राज्य में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। UP-दिल्ली में 17 मई तक लॉकडाउन यूपी ने कोरोना कर्फ्यू(लॉकडाउन) की अवधि को 17 मई तक बढ़ाया है। दिल्ली में भी लाकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। हरियाणा-राजस्थान में बढ़ा लॉकडाउन हरियाणा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को लेकर लगाई गई पाबंदियां 17 मई तक बढ़ा दी है। राजस्थान में सोमवार सुबह पांच बजे (10 मई) से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन रहेगा। झारखंड 27 मई तक लॉकडाउन झारखंड सरकार ने मिनी लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) को अगले दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह 27 मई सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा

Comments


Upcoming News