पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत तथा ओबीसी को आठ प्रतिशत आरक्षण देने पर मुख्यमंत्री का वर्चअल रैली के माध्यम से किया आभार

Khoji NCR
2020-11-29 11:31:09

साहून खांन नूंह प्रदेश में विधानसभा स्तर पर वचुअल रैली के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना मुख्यमंत्री का संबोधन। वर्चुअल रैली के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के संबो

न का सुना। प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत तथा ओबीसी को आठ प्रतिशत आरक्षण देने पर प्रदेश में विधानसभा स्तर पर वर्चअल रैली का आयोजन कर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। इस वर्चुअल रैली के माध्यम से प्रदेश के भाजपा एवं ओबीसी कार्यकर्ता जुड़े। भाजपा के ओबीसी मोर्चा द्वारा फिरोजपुर झिरका विधानसभा स्तर की वर्चुटल रैली बीड़ीपीओ कार्यालय के मीटिंग हाल में आयोजित की गई। इसमें बड़ी स्क्रीन लगाई गई एवं हिसार से आयोजित की गई इस वचुअल रैली से सभी जुड़़े । हिसार में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, राज्यसभा सासंद रामचंद्र जांगड़ा एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल चौहान मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्चअल रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। फिरोजपुर झिरका विधानसभा स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के सौ से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी रहे नसीम अहमद, जिला संयोजक महेश सरपंच, विधानसभा संयोजक राजकुमार गर्ग, सह संयोजक सुनील जैन व विधानसभा प्रभारी रमेश आर्य ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला मीडिय़ा प्रभारी एवं नगर पार्षद मनीष जैन, नरदेव आर्य, अग्रसैन गोयल, नवीन जैन, पूर्व पार्षद किरपा राम, मुकेश शर्मा, ओमप्रकाश, मुकेश शर्मा, खुशीराम सहित काफी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। मनीष जैन ने बताया कि नसीम अहमद ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण देने से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और महिलाओं का आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। अब पंचायतों मे ओबीसी वर्ग के व्यक्ति भी सरपंच बनकर गावों का प्रतिनिधित्व कर सकेंगें। उन्होंने कहा कोविड़-19 वैश्विक महामारी की वजह से हिसार में आयोजित रैली को स्थगित कर दिया और इस वर्चुअल रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुना।

Comments


Upcoming News