पश्चिम बंगाल में की जा रही लोकतंत्र की हत्या : लतिका शर्मा।

Khoji NCR
2021-05-07 11:38:45

इस प्रकार की हिंसक घटनाओं से हो रहा जनता के जनादेश का अपमान। खोजी/सुभाष कोहली। कालका। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है जो जनता के जनादेश का अपमान है। चुनाव परिणामों के बाद भाजप

कार्यकर्ताओं पर हुए हिंसक हमले की जितनी निंदा की जाए कम है, यह बर्दाश्त करने योग्य नही है। उक्त शब्द पूर्व विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष लतिका शर्मा ने कहे। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड़ की हड्डी होता है जोकि धरातल पर पार्टी को बुलंदियों तक ले जाने में पूरजोर ताकत लगा देता है। कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के 24 घंटों के अंदर भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। कई गंभीर रूप से घायल हैं और कई कार्यकर्ताओं के घर व दुकानें जला दी गई है। उन्होंने कहा कि विरोधीयों की इस तानाशाही नीतियों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव को धन्यवाद दिया जो इस संकट की घड़ी में तुरंत बंगाल पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हुए और उनका मनोबल बढ़ाया।

Comments


Upcoming News