कूड़े के लिये स्थाई प्रबंध नही होने के कारण सड़क किनारे फैंका जा रहा कूड़ा।

Khoji NCR
2020-11-29 10:40:10

पुन्हाना, कृष्ण आर्य करोड़ो रूपये विकास कार्यो पर खर्च कर चुकी पुन्हाना नगरपालिका के पास शहर भर में प्रतिदिन एकत्रित होने वाले कूड़े के लिए कोई स्थायी प्रबंध नही है। नगरपालिका प्रशासन द्वारा

शहर के मुख्य मार्गो के किनारे कूडा डलवाकर कूड़े के विशाल ढेर लगा दिए है। जिससे ना केवल गंदगी को बढ़ावा मिल रहा है, साथ ही सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगने से सड़क दुर्घटनाये भी बढ़ रही है। इसके अलावा शहर के शायद कोई वार्ड, चौक या मोहल्ला ऐसा होगा जहां कूड़े के ढेर ना लगे मिले। ऐसा नही है नगरपालिका में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को जगह जगह लगने वाले कूड़े के ढेरों के बारे में जानकारी ना हो, बल्कि सबकुछ जानकर भी नपा प्रशासन आंखे बन्द कर बैठा हुआ है। इतना ही नही नपा प्रशासन कार्यालय में कोई भी संतोषजनक जबाब देने वाला भी अधिकारी ही नही है। कुल मिलाकर यह कहना गलत नही होगा कि शहर की नगरपालिका का शहरवाशियो को कोई खासा लाभ नही है। आपको बता दे कि पुन्हाना पंचायत को तब्दील कर नगरपालिका में बदले भले ही कितने वर्ष बीत गए हो और कितने करोड़ो रूपये की राशि विकास कार्यो पर खर्च हो चुकी हो,लेकिन स्थानीय नगरपालिका प्रशासन कूड़े एकत्रित करने को लेकर आज तक कोई भी इंतजाम नही कर पाई है। जिसके चलते शहर के वार्डो से एकत्रित होने वाले कूड़े को शहर के मुख्य व सबसे व्यस्तम जुरहरा व जमालगढ़ रोड पर डाला जाता है। दोनों मार्गो पर कूड़े के विशाल ढ़ेरो के साथ मरे हुए पशुओ को यहां डाला जाता है। जिससे ना केवल वातावरण बदबूदार हो रहा है, गन्दगी को बढ़ावा मिलने के साथ साथ सड़क दुर्घटनाओं को भी जमकर इजाफा मिल रहा है। अक्सर दर्जनों की संख्या में कुत्तों व सुअरो का झुंड इन कूड़े के ढेरों में लगा रहता है। जो आपस में लड़ते झगड़ते सड़क पर आकर दुपहिया व चौपहिया वाहन चालको को दुर्घटना का शिकार बना रहे है।सैकड़ो बार स्थानीय लोगो द्वारा मुख्य मार्गो के सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगने से होने वाली समस्याओं से नपा प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन आज तक प्रशासन ने इस ओर कोई सुनवाई करने उचित नही समझा। जिसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले लोगो को भुगतना पड़ता है। लोगो का कहना है कि जल्द ही इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन से मिलकर समस्या समाधान की गुहार लगाएंगे। इस सम्बंध में जब नगरपालिका कार्यालय में संपर्क करना चाहा तो कोई भी संतोषजनक जबाबदेही अधिकारी कार्यालय में नही मिला।

Comments


Upcoming News