तावडू में बजारे की सरकारी खरीद आगामी निर्देशों तक बंद।

Khoji NCR
2020-11-28 11:52:25

दिनेश कुमार तावडू : शहर की अनाज मंडी में गत 1 अक्टूबर से बाजरे की सरकारी खरीद आरंभ हुई थी, जो कि गत 15 नवंबर तक चली। जिसे किसानों के हित व कोविड-19 के चलते सरकार ने 27 नवंबर तक बढा दिया था। बाजरे की फसल

ी सरकारी खरीद गत 27 नवंबर तक चली, जो अब बंद हो गई। यह जानकारी मार्किट कमेटी सचिव ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार अगर बाजरे की फसल की खरीद करने की तिथि बढाई जाती है तो ही किसान के बजारे की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकारी निर्देशानुसार गत 27 नवंबर को बाजरे की फसल की खरीद बंद कर दी गई है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि बिना सरकार के निर्देशानुसार अपनी बाजरे की फसल मंडी में न लाएं। उन्होंने बताया कि फसल की सरकारी खरीद आगे जारी की जाती है, तो ही उनकी बाजरे की फसल खरीद की जाएगी।

Comments


Upcoming News