World Malaria Day 2021: जानें, मलेरिया में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

Khoji NCR
2021-04-25 08:35:44

नई दिल्ली, । World Malaria Day 2021: आज विश्व मलेरिया दिवस है। इसे सबसे पहली बार साल 25 अप्रैल, 2008 को मनाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक कर उनकी रक्षा करना है। मलेरिया प्लासमोडि

म परजीवी से संक्रमित मच्छर के काटने से होता है। इसका इलाज संभव है। अगर इलाज में लापरवाही बरतते हैं, तो खतरनाक साबित हो सकता है। इस दौरान मरीज को अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। डॉक्टर्स भी मलेरिया के मरीजों को कई चीजें नहीं खाने की सलाह देते हैं। अगर आपको नहीं पता हैं, तो आइए जानते हैं कि मलेरिया मे क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें- मलेरिया मे क्या खाएं डॉक्टर्स मलेरिया के मरीजों को प्राथमिक स्तर पर नारियल पानी और संतरे का जूस पीने की सलाह देते हैं। वहीं, दूसरे चरण में फल और सब्जियां खा सकते हैं। जबकि तीसरे चरण में सब्जियों के साथ दलिया और अनाज का बी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही दूध पी सकते हैं। मलेरिया के मरीजों को सुबह के नाश्ते में दूध, फल और जूस का सेवन करना चाहिए। जबकि दोपहर और रात के भोजन में सब्जी और रोटी खा सकते हैं। मलेरिया के मरीजों को चावल नहीं खाना चाहिए। किन चीजों से करें परहेज मलेरिया के मरीजों को खट्टे पदार्थों से दूर रहना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि मलेरिया में मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है। ऐसे में लोग चटपटा खाने की सोचते हैं। कई लोग इसके लिए अचार का सहारा लेते हैं। मलेरिया या सामान्य बुखार में भी अचार का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा दही, केला, शराब, चाय, कॉफ़ी, मांसाहारी भोजन और मसालेदार चीजों से परहेज करना चाहिए। डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Comments


Upcoming News