पालक के सभी जरूरी न्यूट्रिशन बरकरार रखने के लिए इन विधियों से पकाएं इसे

Khoji NCR
2021-04-21 07:51:05

हरी सब्जियों में शामिल पालक बॉडी के लिए कई सारे जरूरी न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। सब्जी के अलावा दाल, सूप, साग जैसे अलग-अलग रूपों में इसे खाया जाता है। लेकिन रेसिपी कोई भी हो अगर इसके हेल्दी न्

यूट्रिशन को बरकरार रखना चाहते हैं तो बेहद जरूरी है इसे सही तरीके से पकाना। तो जरा जान लें पकाने की कौन सी विधि से सबसे बेस्ट। जानें पकाने का सही तरीका 1. स्टीमिंग का सही तरीका: पानी उबालें अच्छी तरह फिर इनमें नमक डालें। पालक को काटने के बाद धोकर इसमें डालें और ढककर एक मिनट तक पकाएं। इसका गहरा हरा रंग बना रहे इसके लिए पालक को छानकर तुरंत बर्फ के पानी में डाल लें और लगभग 40 सेकंड से 1 मिनट तक रहने दें। इसे पीसकर आप पालक राइस, पालक-पनीर जैसी जायकेदार डिशेज बना सकते हैं। 2. सॉते का सही तरीका: सबसे पहले पैन में ऑलिव ऑयल डालें। फिर बारीक कटा लहसुन डालें। इसके बाद पालक डालें। चम्मच से 30 सेकंड तक चलाएं। ढककर या खुला रखकर लगभग एक मिनट तक पकाएं। इस तरह से पालक को आप सैलेड में इस्तेमाल कर सकते हैं। 3. ग्रिलिंग का सही तरीका: ग्रिल पैन को हलका गर्म करें। अब इसमें पालक को एक मिनट तक ग्रिल करें। इसमें ऑलिव ऑयल डालें। नमक से सीजनिंग करें। दूसरी सब्जियों या सैलेड में डालकर मिलाएं। 4. स्टर-फ्राई का सही तरीका: पैन में पालक और ऑलिव ऑयल डालें। इसे सोया या चिकेन नगेट्स के साथ चुटकी भर रेड चिली फ्लेक्स और नमक डालकर खाएं। इससे 1 मिनट में दूसरी सब्जी तैयार हो जाएगी। इस तरह से पालक को आप सूप, नूडल, सैलेड और ऑमलेट के साथ खा सकते हैं। 5. माइक्रोवेव का सही तरीका: एक बडे बोल में पालक और थोडा-सा ऑलिव ऑयल डालकर माइक्रोवेव सेफ लिड या प्लेट में प्लास्टिक रैप से कवर कर 1-2 मिनट तक रखें। पास्ता या सूप के साथ सर्व करें। न्यूट्रिशनल वैल्यू कैलरीज : 421 प्रोटीन: 34.1 ग्राम फैट : 25.8 ग्राम

Comments


Upcoming News