प्रयास सेवा संगठन जगाधरी द्वारा 5 स्कूलों बच्चों की शिक्षा व दैनिक जरूरतों को पूरा करेगी : अश्वनी अग्रवाल

Khoji NCR
2021-04-19 10:58:16

जगाधरी ,19अप्रैल (सुदेश गोयल):प्रयास सेवा सगंठन जगाधरी द्वारा 5 स्कूली बच्चों की शिक्षा व दैनिक आवश्यकताओं पूर्ति प्रारम्भ की गई। आज दिनांक 18.04.2021दिन रविवार को प्रयास सेवा सगंठन रजि जगाधरी जिला

मुनानगर द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर 5 स्कूली बच्चों को शिक्षा व दैनिक जरूरतों सम्बन्धित सेवा आरम्भ की। संस्था के संस्थापक अश्वनी अग्रवाल आशु व सहसचिव नितिन माठू ने बताया कि संस्था लम्बे समय से विशेष रुप से स्कूली बच्चों की शिक्षा व उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रयासरत हैं।आज अमित भाटिया,अभिशेक गोयल व आयुष गर्ग इस सेवा में विशेष सहयोगी रहे। इन्होंने सभी बच्चों को स्कूल सामग्री प्रदान कर संस्था की तरफ से सेवा आरम्भ की। सभी बच्चे पढ़ने में अच्छे हैं।साधनों की कमी के कारण शिक्षा प्राप्त करने में विभिन्न मुश्किलों से गुजर रहे थे।सभी की माता स्वयं थोड़ा काम कर बच्चों का पालन पोषण कर रही है।प्रयास के द्वारा बढ़ाए गए हाथ से शायद शिक्षा में आने वाली इनकी कुछ समस्याए कम हो सके।संस्था के उपप्रधान राहुल बसंल,विनय बसंल, संदीप राय गर्ग व मुनीश जग्गा ने बताया कि संस्था द्वारा अब कुल 18 बच्चों हेतु शिक्षा व अन्य सेवा प्रदान की जा रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा उपलब्ध करवाना है।प्रयास शिक्षा के साथ साथ विभिन्न परिवारों को अन्य सेवा सहयोग भी करता है।प्रशासन व रेडक्रास के सहयोग से दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राई साइकिल व अन्य उपकरण भी प्रयास लम्बे समय से उपलब्ध करवाता आया है। वृद्ध आश्रम में विभिन्न प्रकार से सेवा प्रति माह प्रयास द्वारा की जाती रही है।सामान्य मैडिकल जांच जरूरतमंद व्यक्ति हेतु प्रयास के प्रयासो में सम्मिलित हैं। नजदीकी नजर चश्मे व आंखों के न. की जांच दोबारा जल्द प्रारंभ की जाएगी।प्रयास का मुख्य उद्देश्य जन जन की संभव सेवा करना है।सभी सेवाए प्रयास सेवा सगंठन के साथियों के पूर्ण सहयोग से की जाती है।

Comments


Upcoming News