खाप फौगाट-19 ने किसान आंदोलन का किया समर्थन

Khoji NCR
2020-11-27 11:16:43

चरखी दादरी जयवीर फोगाट, खाप फौगाट की पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक बाबा स्वामी दयाल धाम पर सम्पन्न हुई। इस दौरान बैठक में मुख्य विषयों पर विचार विमर्श करते हुए सरकार द्वारा क

सानों के प्रति अपनाए जा रहे असंवैधानिक रवैया पर चर्चा की। सरकार द्वारा किसानों पर किए गए क्रर व अत्याचार पूर्ण जिसमें किसानों पर पानी की बौछार व आंसू गैस के गोले दांगे गए है। सरकार के आदेश पर प्रशासन द्वारा किसानों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान रास्ते अवरूद्ध किए गए है। प्रधान खाप फौगाट-19 ने बताया कि सरकार व प्रशासन द्वारा किए गए इन असंवैधानिक कार्यों की खाप फौगाट-19 कड़े शब्दों में निंदा करती है। किसानों की संवैधानिक मुख्य मांग जिसमें तीन कृषि कानून जिनको किसान-किसान विरोधी मानते है। उनको सरकार तुरंत प्रभाव से वापिस ले। या एम.एस.पी. के लिए एक अन्य कानून बनाकर किसानों को आश्वस्त करें कि उनका उत्पाद कहीं भी एम.एस.पी. से कम रेट पर नहीं खरीदा जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी रूप से सजा का प्रावधान किया जाए। किसान आंदोलन के दौरान किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया है, उनको तुरंत प्रभाव से रिहा किया जाए व किसानों पर बनाए गए मुकद्दमें वापस लिए जाए। किसानों के शांतिपूर्ण दिल्ली चलो अभियान को रोकने के लिए सड़कों पर लगाए गए अवरोधों को हटाया जाए। किसानों की संवैधानिक मांग के लिए दिल्ली जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से ना रोका जाए। बैठक में खाप फौगाट-19 ने सरकार को चेताया है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो खाप फौगाट-19 सक्रिय रूप से किसानों के आंदोलन में सम्मिलत होकर किसानों का साथ देगी। खाप फौगाट-19 किसान आंदोलन का पूर्ण रूप से समर्थन करती है। इस अवसर पर रामसिंह बलकरा संरक्षक खाप फौगाट, धर्मपाल महराणा उप-प्रधान खाप फौगाट, शमशेर खातीवास प्रवक्ता खाप फौगाट, सुरेश फौगाट सचिव खाप फौगाट, गिरेन्द्र अधिवक्ता कानूनी सलाहकार खाप फौगाट, राजवीर टिकान खजांची खाप फौगाट, सुरेन्द्र साहब ओडिटर खाप फौगाट, सीतारा फौगाट, नत्थूराम फौगाट, डॉ. सुभाष, वजीर फौगाट, सुमेर फौगाट, कप्तान जिले सिंह बलबीर फौगाट, लक्ष्मण फौगाट, महा सिंह ठेकेदार, श्री किशन पूर्व सरपंच घसौला, जिले सिंह पातुवास पूर्व सरपंच, धर्मपाल बोस रावलधी, शमशेर लोहरवाड़ा, पूर्व सरपंच कृष्ण समसपुर, अरूण समसपुर, सुरेन्द्र नम्बरदार, करतार संतोखपुरा, कप्तान सुलतान सिंह, रामकुंवार बीईओ, धर्मपाल पूर्व सरपंच गोठड़ा, वेदप्रकाश मकड़ानी, शिव कुमार शर्मा मौड़ी, बलजीत पूर्व सरपंच बलकरा, धर्मवीर घसौला आदि उपस्थित थे।

Comments


Upcoming News