पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नगर परिषद के कार्यो को लेकर आयुक्त नगर निगम आर के सिंह से की बैठक।

Khoji NCR
2021-04-08 08:39:55

खोजी/सुभाष कोहली। कालका। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा व पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयुक्त नगर निगम आर के सिंह से कालका-पिंजोर नगर परिषद से संबंधित समस्याओ

को लेकर बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से कालका परिषद में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएँ दिलवाने के लिए फंड जारी करने की बात रखी, जिस पर आयुक्त ने बताया की 6 करोड़ का फण्ड जारी कर दिया गया है। साथ ही कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद निशा शर्मा को कहा कि कामों को देखते हुए और ज़रूरत लगने पर दुबारा फण्ड जारी करवाया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा उठाई गई स्ट्रीट लाइट की समस्या को देखते हुए तुरंत प्रभाव से जल्द से जल्द समस्या का हल निकालने के लिए संबंधित उपमंडल अधिकारी को निर्देश दिए। कालका व पिंजोर बाज़ार में बने हुए समुदायिक शोचालय केंद्र का ठीक से रखरखाव एवं कुछ नए निर्माण के आदेश भी जारी किए। पिंजोर में प्राचीन पांडवकालीन बावड़ियों के सोंद्रीयकरण के विषय पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। हिमशिख़ा कॉलोनी के 2 पार्कों में बच्चों के लिए झूले जल्द से जल्द लगवाने की भी बात रखी। सभी कालका नगर परिषद की मुख्य समस्याओं को नगर निगम आयुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, कालका पिंजोर मण्डल अध्यक्ष भवनजीत सिंह, नराता राणा, पूर्व पार्षद कृष्ण लाल लाम्बा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष इंद्र कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नरेश सेन, महामंत्री किशोरी शर्मा, हरीश मोंगा, राजकुमार शर्मा, भरत भूषण, चेतन अग्निहोत्री, अजय शर्मा सहित सी एन अंकित लोहान, एमई रविंद्र मलिक व अन्य मोजूद रहे।

Comments


Upcoming News