पूरी तरह सेहतमंद है म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू, अब तक हिंसा में 521 की मौत

Khoji NCR
2021-04-01 08:38:26

नेपिता, । म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू पूरी तरह सेहतमंद हैं। सू के साथ वीडियो बैठक के बाद उनके वकील ने यह जानकारी दी। उधर, संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने गैर जरूरी सरकारी कर्मचारियों और उ

के परिवार को म्यांमार छोड़ने का आदेश दिया है। एक फरवरी को हुए तख्तापलट के बाद देश में विरोध -प्रदर्शनों का दौर जारी है। प्रदर्शनों को कुचलने के लिए सेना का दमनचक्र जारी है। अब तक सेना के हाथों 521 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले गत शनिवार को 141 लोग मारे गए थे। सेना के दमन के बावजूद विरोध-प्रदर्शनों का दौर जारी है। बुधवार को एक बार फिर देश के विभिन्न हिस्सों में हजारों लोग सड़कों पर उतरे। देश के सबसे बड़े शहर यंगून में लोगों ने बर्तन और कार का हार्न बजाकर विरोध दर्ज कराया। जिस समय ये लोग प्रदर्शन कर रहे थे, उस समय सीएनएन का समाचार दल भी वहां मौजूद था। खास बात यह है कि सीएनएन के पूरे क्रू को सेना चारों तरफ से घेरे हुए थी।़ उधर, देश के सबसे बड़े सशस्त्र विद्रोही संगठन केरन नेशनल यूनियन (केएनयू) ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और थाइलैंड से केरन लोगों की मदद करने का अनुरोध किया है। बता दें कि केएनयू लड़ाकों पर म्यांमार की सेना द्वारा हमला किए जाने से सैकड़ों केरन लोगों ने भागकर थाइलैंड में शरण ली है।

Comments


Upcoming News