पालिका एवं फायर ब्रिगेड के स्टाफ ने की पूर्ण हड़ताल

Khoji NCR
2020-11-26 12:35:14

हथीन / माथुर : राष्ट्रव्यापी कर्मचारियों की हड़ताल के आह्वान पर हथीन नगर पालिका एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने गुरुवार को पूर्ण हड़ताल रखी। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। हड़ताली कर

मचारियों ने पालिका कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर सभा का भी आयोजन किया गया।सभा की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान दीपक टांक ने की तथा संयोजन मवासी ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने ठेका प्रथा समाप्त करने,सभी कर्मचारियों को सामूहिक बीमा योजना में शामिल करने एवं अनुबंध के कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने की मांग की गई।

Comments


Upcoming News