नाबालिग से दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार|

Khoji NCR
2021-03-24 10:48:46

थाना कृष्णा गेट पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में किया दो गिरफ्तार| थाना कृष्णा गेट पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में राहुल पुत्र अनिल कुमार वासी पानीपत व भावुक उर्फ़ प

रिंस पुत्र मांगे राम वासी ज्योतिनगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है| यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी| यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने थाना में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग लड़की जो दसवीं क्लास में पढ़ती है| वह अपनी सहेली के घर नोट्स लेने के लिए गई थी जो देर शाम तक घर नही आई| जब वह शाम के समय आई तो उसकी तबीयत खराब थी| जिसने बताया कि राहुल पुत्र अनिल कुमार वासी पानीपत व भावुक उर्फ़ प्रिंस पुत्र मांगे राम वासी ज्योतिनगर ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया है| जिसकी शिकायत पर थाना में मामला दर्ज करके जाँच महिला उप निरीक्षक कमलेश कुमारी को सौंपी गई| महिला उप निरीक्षक ने पीडिता का डॉक्टरी परिक्षण करवाया तथा मैजिस्ट्रेट के सामने ब्यान अंकित करवाए| प्रबन्धक थाना कृष्णा गेट उप निरीक्षक सुनील दत्त, प्रभारी चौकी सुभाष मंडी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, शेर सिंह व उप निरीक्षक कमलेश कुमारी ने दोनों आरोपियों को काबू करके गिरफ्तार कर लिया| जिनको माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया|

Comments


Upcoming News