किसानों के प्रदर्शन के बीच बोले कृषि मंत्री, तीन दिसंबर को करेंगे बातचीत

Khoji NCR
2020-11-26 10:25:43

नई दिल्ली,। केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों के विरोध में पंजाब-हरियाणा के किसान 'दिल्ली चलो' मार्च निकाल रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार किसान करनाल से दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच कृषि

मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यह कानून क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला है। साथ ही उन्होंने किसानों से प्रदर्शन न करने की अपील की और तीन दिसंबर को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। बता दें कि किसानों का 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन अंबाला- पटियाला बॉर्डर पर प्रदर्शन उग्र हो गया। किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। पथराव की भी खबर है। पुलिस ने किसानों पर वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। वह राशन-पानी के साथ दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान नेता योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, केंद्रीय यूनियनों ने श्रम सुधारों के खिलाफ देशव्यापी बंद बुलाया है। प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल में रेलवे ट्रैक ब्लॉक कर दिया। ओडिशा और केरल में भी इस बंद का असर देखने को मिला है। -कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ' नए कृषि कानून समय की मांग हैं। आने वाले समय में यह क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला है। हमने पंजाब में सचिव स्तर पर अपने किसान भाइयों की गलत धारणाओं को दूर करने के लिए बात की है। हम 3 दिसंबर को बात करेंगे। मैं अपने किसान भाइयों से अपील करना चाहता हूं कि वे आंदोलन न करें। हम मुद्दों के बारे में बात करने और मतभेदों को सुलझाने के लिए तैयार हैं। मुझे यकीन है कि हमारे संवाद का सकारात्मक परिणाम होगा।' - कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन के चलते दिल्ली-नोएडा बॉर्डर के पास कालिंदी कुंज में जाम लग गया है। एसएचओ सरिता विहार ने बताया, 'कोई प्रदर्शनकारी दिल्ली में दाखिल ना हो पाए इसके लिए पुलिस की सभी टीमें उच्च अधिकारियों के साथ हर जगह अलर्ट पर हैं।' - समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार मेधा पाटकर के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों को राजस्थान की सीमा से सटे आगरा जिले के सयान गांव के पास उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने से रोक दिया गया। राजस्थान और मध्य प्रदेश के आंदोलनकारी किसान खेत कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए दिल्ली आए थे। - मिल रही जानकारी के अनुसार मेवात में किसान नेता योगेंद्र यादव को उनके साथियों के साथ गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। - प्रदर्शनकारियों ने पंजाब- हरियाणा बॉर्डर पर हंंगामा कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने एक वीडियो ट्वीट किया है। शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शकारियों ने पथराव करते दिख रहे हैं। - कृषि कानूनों ​के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसान शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों ने शंभू बॉर्डर पर पुलिस बैरिकेड को पुल के नीचे फेंक दिया। - कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके कहा, 'किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले

Comments


Upcoming News