विदेश भेजने के नाम पर 05 लाख रुपये की धोखाधडी करने का एक आरोपी गिरफ्तार।

Khoji NCR
2021-03-17 08:54:49

जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने विदेश भेजने के नाम पर 05 लाख रुपये की धोखाधडी करने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार। थाना सदर पेहवा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 05 लाख रुपये की धोखाधडी करने के आरोपी सोनु

पुत्र उपमा वासी खेडा खजाना थाना नुक्कड जिला सहारनपुर युपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह जानकारी उप पुलिस अधीक्षक (मु.) श्री सुभाष चन्द्र ने दी। यह जानकारी देते हुए श्री सुभाष चन्द्र ने बताया कि दिनांक 24 मई 2019 को सतपाल कौर पत्नी दलीप सिंह वासी मोहनपुर प्लाट धुपसडी पिहोवा कुरूक्षेत्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने बच्चों को साथ लेकर विदेश फ्रांस जाना चाहती थी। जिसके बारे में उसने अपने रिश्तेदारों व जानकारों को बता रखा था । उसका देवर कुलदीप सिंह भी विदेश जाना चाहता था। वर्ष 2014 में उसके घर सोनू व सागर आये थे। वह विदेश भेजने का काम करते थे। उन्होंने उसके देवर कुलदीप सिंह को विदेश भेज दिया था। उसी दौरान उसकी मुलाकात भी सोनू से हो गई थी। उसको पता चल गया था की वह भी विदेश जाना चाहते हैं। उसने उसे बताया की वह सरकार द्वारा मन्जुरशुदा एजेन्ट है। जिसकी बातों पर उसने विश्वास कर लिया। वह अपनी पत्नी सुधा के साथ उसके घर आया और उसको व उसके बच्चों को फ्रांस भेजने का खर्च 15 लाख रुपये बताया । उसने उनको 4 लाख रुपये नकद, पासपोर्ट व अन्य कागजात दे दिये। उसके बाद उनसे कईं बार सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि आपका वीजा लग गया। आप बाकि के पैसों का इंतजाम कर लो । उसने उनको वर्ष 2015 में एक लाख रुपये और दे दिये। लेकिन उसके बाद भी उनका वीजा न लगा। वह उसको लारे लगाते रहे। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक जानपाल को सौंपी गई। उसके बाद जांच चौंकी ईन्चार्ज कराह साहब उप निरीक्षक राजपाल को सौंपी गई। उप निरीक्षक राजपाल, हवलदार मुकेश कुमार, सतीश कुमार व होमगार्ड संजय कुमार की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर आरोपी सोनु पुत्र उपमा वासी खेडा खजाना थाना नुक्कड जिला सहारनपुर युपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से आरोपी को 02 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Comments


Upcoming News