बिहार चुनाव: पराजय के बाद महागठबंधन में ठनी, RJD ने कहा-चुनाव के समय शिमला में पिकनिक मना रहे थे राहुल गांधी

Khoji NCR
2020-11-16 02:55:13

पटना, Bihar Chunav 2020 बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में पराजय के बाद विपक्षी महागठबंधन में वार-पलटवार के सुर उठने लगे हैं। महागठबंधन (Mahagathbandhan) के सहयोगी कांग्रेस (Congress) के खराब प्रदर्शन को लेकर राष्‍ट्री

य जनता दल आक्रमक हुआ तो कांग्रेस भी अब पलटवार की मुद्रा में आ गई है। इसके बाद आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने सीधे कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी को घेरे में लिया है। कहा है कि बिहार में चुनाव के वक्‍त राहुल गांधी बहन प्रियंका के घर शिमला में पिकनिक मना रहे थे। इस बीच बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने भी कहा है कि महागठबंधन (Grand Alliance) की सरकार नहीं बनने का दोष कांग्रेस के सिर मढ़ना उचित नहीं है। साल 2000, 2005 और 2010 में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं था, तब राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) को पूर्ण बहुमत क्यों नहीं आया आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव के वक्‍त राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के घर शिमला में पिकनिक मना रहे थे। कांग्रेस जिस तरह से अपना कारोबार चला रही है, उससे भारतीय जनता पार्टी को मदद मिल रही है।

Comments


Upcoming News