रेलवे के निजीकरण के आरोप पर बोले पीयूष गोयल- सड़कों पर केवल सरकारी वाहन चलते हैं क्या?

Khoji NCR
2021-03-16 09:21:35

नई दिल्ली, । Parliament Update Live: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। इस चरण में काम कम और हंगामा ज्यादा देखने को मिला। आज सुबह 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होनी है और मंगलवार को भी बजट सत्र के दौरान हंग

मे की पूरी उम्मीद है। संसद में आज निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के मसले को उठाया जा सकता है। बता दें कि बैंक कर्मचारी दो दिनों की हड़ताल पर हैं। वहीं, इस मुद्दे से पहले भी संसद के दोनों सदनों में कई मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ। इनमें किसानों का मसला व महंगे होते पेट्रोल-डीजल का मुद्दा था। मंगलवार की कार्यवाही पर से पहले इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन(IPU) के अध्यक्ष दुआरते पशेको ने सांसदों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत दोस्त नहीं भाई है। -रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में कहा, 'लगभग 1,000 रेलवे स्टेशनों और 400 रेलवे भवनों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। 2030 तक, भारत 'नेट जीरो रेलवे' बनने वाला दुनिया का पहला देश होगा।' -रेल मंत्री ने कहा कि यात्री सुरक्षा और निवेश पर हमारा जोर रहा। रेलवे दुर्घटना के कारण मार्च 2019 में अंतिम किसी यात्री की मृत्यु हुई थी, लेकिन लगभग 2 वर्षों में (2019-2021 के बीच) कोई भी मृत्यु नहीं हुई। -पीयूष गोयल ने कहा, 'Covid-19 के कारण लगभग 2 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन और पानी की बोतलों के वितरण के साथ प्रवासी मजदूरों के लिए रेलवे ने लगभग 4,600 श्रमिक स्पेशल की व्यवस्था की।' -राज्यसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित। -लोकसभा में बोले रेल मंत्री पीयूष गोयल, 'हम पर रेलवे के निजीकरण का आरोप लगाया गया है, लेकिन लोग कभी यह नहीं कहते हैं कि केवल सरकार के वाहनों को सड़कों पर चलना चाहिए, ऐसा इसलिए है क्योंकि प्राइवेट और सरकारी दोनों तरह के वाहन आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। रेलवे में निजी निवेश का हमें स्वागत करना चाहिए क्योंकि इससे सेवाओं में सुधार होगा।' -केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, 'भारतीयों के खर्च पर अन्य देशों में टीके नहीं भेजे जा रहे हैं। उच्चतम स्तर पर विशेषज्ञ और सरकार की एक समिति इसके बारे में अच्छे से संतुलन बनाए हुए है। बीते दिन 30,39,394 लोगों को टीका लगाया गया। हमने अब तक 3 करोड़ का कुल आंकड़ा (टीकाकरण) छू लिया है।' -MoS MHA जी किशन रेड्डी ने कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के सेडिशन लॉ पर जवाब देते हुए लोकसभा में कहा, 'कांग्रेस दुरुपयोग के बारे में जितना कम बोले, उतना ही अच्छा है। आपने जेएस नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और अन्य को MISA (आंतरिक सुरक्षा अधिनियम का रखरखाव) का दुरुपयोग करके जेल में डाल दिया। कांग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि आपने टाडा (आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) के तहत 1980 में इतने लोगों को जेल में डाला। आपने MISA के तहत पत्रकारों, छात्रों, राजनेताओं को जेल में डाल दिया।

Comments


Upcoming News