महताब अहमद की अगुवाई में मेवात ने दी अहमद पटेल को खिराजे अकीदत

Khoji NCR
2020-11-25 12:38:42

साहून खांन नूंह हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के उप नेता चौधरी आफताब अहमद के निवास पर उनके अनुज चौधरी महताब अहमद व कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सामाजिक लोगों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पार्टी कोष

अध्यक्ष अहमद पटेल को खिराजे अकीदत पेश की। आलिम, सामाजिक लोगों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके मगफिरत की दुआ की। सभी लोगों ने उनके बारे में बताया कि वो बेहतरीन इंसान थे, उनके जाने से इलाक़े के लिए बड़ा नुकसान है। नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने अपने संदेश में कहा कि ये ना केवल कांग्रेस के लिए छति है बल्कि देश की राजनीती को एक बड़ा नुकसान हुआ है। उनके किरदार को ना केवल कांग्रेस के नेता बल्कि सभी दलों के नेता बहुत पसंद करते थे, ये पार्टी को भी और व्यक्तिगत रूप से भी मुझे छति है। सीएलपी उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने याद करते हुए बताया कि जब से उन्होंने अपना होश संभाला, तभी से उनके मरहूम वालिद चौधरी खुर्शीद अहमद, पूर्व मंत्री सांसद व अहमद पटेल साहब का गहरा ताल्लुक रहा, हमारे दोनों भाईयों के लिए भी वो पिता के रूप में रहे हैं, हमेशा उनका मार्गदर्शन हमारे साथ रहा हैै। कांग्रेस के सिद्धांत उनके मन में हमेशा रचे बसे रहे, उनकी राजनीतिक सूझ बूझ आला दर्ज की रही है, मुश्किल समय में उनके निर्णय पार्टी के लिए नजीर रहे हैं। एचपीसीसी सदस्य महताब अहमद ने कहा कि अहमद पटेल बड़ी सखसियत थे, देश के सभी वर्गों के बीच वो लोकप्रिय थे, उनके जाने से बड़ा नुकसान हुआ है, मेवात के लिए वो हमेशा खड़े रहते थे, उनका योगदान काबिले तारीफ रहा है, हम उन्हें खिराजे अकीदत पेश करते हैं। आफताब अहमद ने कहा कि जीवन में कभी भी अहमद पटेल द्वारा मंत्री पद नहीं लेना इस बात को सबूत है कि त्याग व निस्वार्थ काम करने की भावना उनमें कूट कूट कर भरी हुई थी।

Comments


Upcoming News