गुगल पे पर लिंक भेजकर धोखाधडी करने का एक आरोपी गिरफ्तार ।

Khoji NCR
2021-03-13 11:12:05

जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने गुगल पे पर लिंक भेजकर धोखाधडी करने के एक आरोपी को किया गिऱफ्तार । स्पैशल डिटेक्टिव युनिट कुरुक्षेत्र ने गुगल पे पर लिंक भेजकर धोखाधडी करने के आरोपी आशिफ उर्फ आशिफ ख

ान पुत्र अमर सिंह वासी पीपलु जालुकी थाना नगर जिला भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र, श्री हिमांशु गर्ग ने दी। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनांक 11 सितम्बर 2020 को रीतू रानी पत्नी अमित कुमार वासी खासपुर ने थाना केयुके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति का खाता आईसीआईसी बैंक में है। उसके पति ने उसका मोबाइल नम्बर उपने खाते में लिंक करवा रखा है। दिनांक 08 सितम्बर 2020 को उसके पति के बैंक खाते में लिंक उसके मोबाइल नम्बर पर फोन आया जिसने कहा कि उसने अमित को पैसे देने हैं। वह गूगल पे से उसके खाता में पैसे डाल देगा । उसने उसका गुगल पे ओन करने को बोला। जिसके गुगल पे ओन करते ही उसके खाते से 03 लाख 50 हजार रुपये निकल गये। जिसकी शिकायत पर थाना केयुके पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक रामपाल को सौंपी। उसके बाद मामले की जांच स्पैशल डिटेक्टिव युनिट कुरुक्षेत्र को सौंपी गई। स्पैशल डिटेक्टिव युनिट कुरुक्षेत्र के ईन्जार्ज निरीक्षक नसीब सिंह, उप निरीक्षक सुभाष, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, हवलदार विजय कुमार, लखन सिंह व संजीव की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर आरोपी आशिफ उर्फ आशिफ खान पुत्र अमर सिंह वासी पीपलु जालुकी थाना नगर जिला भरतपुर राजस्थान को काबु करके गिरफ्तार कर लिया। जिसको माननीय अदालत में पेश करके 03 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया। जिसने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ लोक डाउन में यह काम शुरू किया था। इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के बाद और अधिक मामलों के खुलासा होने की सम्भावना है। जांच जारी है।

Comments


Upcoming News