आबादी के हिसाब से जिला में कम हुई पुलिसकर्मियों की संख्या

Khoji NCR
2020-11-15 03:55:56

-पुलिस कर्मचारियों के अलावा विभाग में 590 होमगार्ड, 380 एसपीओ जो थाना व चौकियों में तैनात जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शहर की आबादी 14 लाख तक पहुंच गई है। पुलिसकर्मियों की संख्या 1841 पर टिकी हुई है।

र्मचारियों की संख्या कम होने से क्राइम पर भी लगाम नहीं लग पा रहा है। हत्या, लूटपाट, चोरी, स्नैचिग व लड़ाई-झगड़े का ग्राफ बढ़ने लगा है। रही कसर कुछ वीआइपी ड्यूटी ने पूरी कर दी। बता दें पांच से छह कर्मचारी गृह मंत्री की गारद में शामिल है। सिटी विधायक असीम गोयल, जज, डीसी, एसपी, एडीसी, छह एसडीएम, सीटीएम व चार डीएसपी के साथ एक-एक गनमैन को सिक्योरिटी के लिए रखा गया है। कोर्ट कांप्लेक्स, नायब कोर्ट, पीसीआर, ट्रैफिक, इकोनोमिक्स सेल, सीआइए वन व टू, डिडेक्टिव स्टॉफ, पीसीआर, राइडर, महिला थाना, एसपी ऑफिस के अलावा सभी थाना तथा चौकियों में पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। किस थाना में कितने जवानथानों की बात करें तो शहर थाना की चौकियों समेत 48, बलदेव नगर थाना 46, सदर थाना 18, सेक्टर-9 में 23, नग्गल थाना में 11 तथा छावनी के महेशनगर थाना में 24, छावनी थाना में 42, पंजोखरा 21 व पड़ाव थाना में 31 के अलावा जिला के अन्य थानों में भी कर्मचारियों की इसी तरह संख्या है। कहां कितने होमगार्ड बता दें कुल 671 होमगार्ड कर्मी हैं इनमें पुलिस के पास 590, बिजली निगम में 24, रोडवेज में 21, एफसीआइ में 12 तथा अन्य ऑफिस में 13 होमगार्ड कर्मी हैं। इसके अलावा करीब 380 एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) रखे गए हैं। जिन्हें 18 थाना व 26 चौकियों में रखा गया है। जो पुलिस कर्मचारियों का सहयोग कर रहे हैं। वर्जन : पुलिसकर्मियों की संख्या कम है। इसके बावजूद पूरी तरह से ड्यूटी पर डटे हैं। होमगार्ड व एसपीओ भी पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। कर्मचारियों की संख्या बढ़ जाए तो सुरक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा।

Comments


Upcoming News