पोषण अभियान में जिला महेंद्रगढ़ प्रदेश में दूसरे स्थान पर

Khoji NCR
2021-03-08 10:22:52

नारनौल, 8 मार्च। जिला महेंद्रगढ़ को आज पोषण अभियान में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में डीसी अज

कुमार की तरफ से पहुंचे अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक मीणा को अवार्ड के तौर पर एक लाख रुपए का चैक सौंपा गया। यह पैसा जिला के बच्चों का पोषण स्तर सुधारने में प्रयोग होगा। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी लता शर्मा भी मौजूद थी। एडीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों व गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। उचित आहार के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। सही समय पर आयरन की गोली तथा टीके लगाए जा रहे हैं। इन सभी पैमानों पर जिला महेंद्रगढ़ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर जिला में महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से चलाई जा रही सभी योजनाओं का अच्छी तरह से संचालन हो रहा है। इस विभाग से जुड़ी अन्य स्कीम के बारे में समय-समय पर बैठक लेकर निर्देशित किया जाता है। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर सही तरीके से खाद्य सामग्री के वितरण पर लगातार विभागीय स्तर पर चैकिंग के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित सुपरवाइजर के माध्यम से फीडबैक भी मिल रहे हैं।

Comments


Upcoming News