राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पिंजौर ने विद्यार्थियों की परीक्षा में सफलता के लिए किया शुभकामना यज्ञ।

Khoji NCR
2021-03-08 10:19:37

खोजी/सुभाष कोहली। कालका। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पिंजौर ने स्थानीय श्री सीताराम मंदिर में विद्यार्थियों के लिए परीक्षा सफलता शुभकामना यज्ञ किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह

जिला बौद्धिक प्रमुख रविन्द्र कुमार ने संघ की ओर से अपने क्षेत्र में रहने वाले सभी विद्यार्थियों को उनकी परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि हमारी ओर से सभी विद्यार्थियों को शुभकामना है कि आप सब का परिक्षा परिणाम उत्कृष्ट आए। परिक्षा में सफलता के लिए आप सब ने पूरे वर्ष मेहनत व लग्न से पढ़ाई की है। यह यज्ञ और शुभकामनाएं इसलिए हैं कि आप उत्साह व आत्मविश्वास से पूर्ण होकर अपनी परिक्षा दें। हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि आप सबकी परिक्षाएं निर्विघ्न सम्पन्न हों और आप अपने जीवन में सफल होकर, राष्ट्र भक्त नागरिक का कर्तव्य निभा सकें। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह सुनील कुमार, त्रिईकाई विस्तारक कुलदीप, जिला मुख्यमार्ग प्रमुख ब्रह्म प्रकाश, जिला समरसता संयोजक जितेन्द्र कुमार, सह नगर कार्यवाह अतीत कुमार व अन्य प्रमुख कार्यकर्ता कुलभूषण शर्मा, मनोज गौड़, सुभाष कपूर इत्यादि उपस्थित रहे। इस यज्ञ में बड़ी संख्या में विधार्थियों व उनके परिजनों ने भी भाग लिया।

Comments


Upcoming News