सेनकाकू द्वीप पर चीन और जापान का विवाद बरकार, जानें क्‍या है डियाओयू द्वीप

Khoji NCR
2020-11-25 10:32:10

टोक्यो,। जापान ने चीन से सख्त आपत्ति जताई है कि वह निरंतर उसके क्षेत्र के द्वीपों पर घुसपैठ करने का प्रयास कर रहा है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिवसीय यात्रा पर

ापान पहुंचे हैं और प्रमख रूप से सेनकाकू द्वीप के विवाद और घुसपैठ के मुद्दे पर ही दोनों पक्षों के बीच वार्ता हो रही है। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव केट्सुनोबू केटो ने वार्ता के बाद पत्रकारों को बताया कि घुसपैठ का मामला गंभीर है। दोनों ही पक्ष सहमत हैं कि वे भड़काने वाली गतिविधियों से परहेज करेंगे। ज्ञात हो कि पूर्वी चीन सागर के सेनकाकू द्वीप पर निरंतर चीन घुसपैठ के प्रयास करता रहा है, वह इसको अपना डियाओयू द्वीप बताता है। इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है। केटो ने बताया कि इस साल चीन 306 बार घुसपैठ का प्रयास कर चुका है। हमने यहां आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी से अपना विरोध जता दिया है।

Comments


Upcoming News