क्रिकेट टीम में सिलेक्शन करवाने के नाम पर 09 लाख रुपये की धोखाधडी करने के आरोप में एक गिरफ्तार।

Khoji NCR
2021-03-05 08:44:14

जिला पुलिस कुरूक्षेत्र ने क्रिकेट टीम में सिलेक्शन करवाने के नाम पर 09 लाख रुपये की धोखाधडी करने के आरोप में किया एक को गिरफ्तार। थाना केयुके पुलिस ने क्रिकेट टीम में सिलेक्शन करवाने के नाम पर

09 लाख रुपये की धोखाधडी करने के आरोप में अतुल मौर्य पुत्र सुरेश कुमार वासी शरदा नगर कानपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । यह जानकारी उप पुलिस अधीक्षक (मु0) श्री सुभाष चन्द्र ने दी। यह जानकारी देते हुए श्री सुभाष चन्द्र ने बताया कि दिनांक 04 अप्रैल 2019 को थाना केय़ुके में दर्ज एक मामले में सुभाष चन्द्र पुत्र रामचन्द्र वासी जडोला थाना ढांड जिला कैथल हाल कन्नू फ्रुट कंपनी सब्जी मण्डी कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह फ्रुट व प्रोपर्टी डीलिंग का काम करता है| उसका लडका विक्रांत जो कि पिछले 3-4 वर्षो से ग्रेटर नौएडा में क्रिकेट की कोचिंग ले रहा है। वह अपने लडके के पास अक्सर आता जाता रहता है| अक्तुबर 2018 में वह अपने लडके विक्रांत के पास मिलने गया तो उसके लडके ने उसको बताया कि उसकी बात करण सिंह व उसकी पत्नी कस्तुरी धनराज गजला जो कि सुपर टेकसिजर ग्रेटर नौएडा में रहते हैं, से हुई थी| जो उसको मुंबई इण्डियन की आई पी एल टीम की रिजर्व में सलेक्शन बारे कह रहे है। जिसके लिए दस लाख रूपये का खर्चा आएगा | उसने अपने लड़के को कर्ण सिंह से मिलाने के लिए कहा। उसके लड़के ने उसको कर्ण सिंह से मिलवाया| जिसने कहा कि उसने कई सारे लडको की मुंबई इण्डियन टीम में सलैक्शन करवाई हुई है। अगर आप भी अपने लडके को इस टीम मे सिलैक्ट करवाना चाहते हो तो दस लाख रुपये का खर्चा आएगा । दिनांक 6/7 नवंबर 2018 को उसके लडके का फोन आया कि सुबह कर्ण सिंह व उसकी पत्नी कस्तूरी धनराज गजला घुमने के लिए कुरुक्षेत्र आ रहे हैं | अगले दिन कर्ण सिंह व उसके साथ एक औरत जिसका नाम उसको बाद में कस्तुरी धनराज गजला पता चला| उसकी 10 लाख रूपये में पक्की बात होने पर ढाई लाख रूपये उसने कर्ण सिहं व उसकी पत्नी कस्तुरी धनराज गजला को दिये। दिनांक 03 दिसम्बर 2018 को उसके पास उसके लडके का फोन आया कि कर्णसिहं बकाया पैसे मांग रहा है। उसने उसी दिन उसको पांच लाख रूपये जे.पी रिसोर्ट में कर्ण सिहं व उसकी पत्नी को दे दिये। दिनांक 19 दिसम्बर 2018 को उपने लडके के कहने पर डेढ लाख रुपया कर्ण सिहं व उसकी पत्नी को दे दिया। इस प्रकार आरोपियों ने उससे कुल नौ लाख रुपये धोखाधडी करके ठग लिये हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि कर्ण सिंह ने उसकी बात कई बार अतुल मौर्य से भी करवाई थी। जिनकी सभी बातों की रिकार्डिंग उसके पास है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक बलकार सिंह को सौंप दी। जिसके बाद जांच उप निरीक्षक सुभाष चन्द को सौंपी गई। उप निरीक्षक सुभाष चन्द की टीम ने आरोपी अतुल मौर्य पुत्र सुरेश कुमार वासी शरदा नगर कानपुर को दिनांक 03 मार्च 2021 को कानपुर से गिरफ्तार करके दिनांक 04 मार्च 2021 को माननीय न्यायालय में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया । जांच जारी है।

Comments


Upcoming News