श्रीराम जन्म भूमि निधि के लिए 15 लाख रुपये की राशि एकत्रित

Khoji NCR
2021-02-28 11:53:07

होडल, 28 फरवरी, डोरीलाल गोला श्रीराम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान के लिए होडल नगर द्वारा रविवार तक कुल 1500000 रुपए की राशि एकत्रित की गई। उक्त जानकारी निधि समर्पण अभियान दयानंद बस्ती प्रमुख महेश ग

ौड़ व कान्हा भईया ने दी। उन्होंने बताया कि होडल नगर में निधि समर्पण अभियान के सह प्रमुख घनश्याम वशिष्ठ उर्फ कान्हा भईया कथा वाचक रहे। होडल नगर को कुल 6 बस्तियों में बांटा गया है। निधि समर्पण अभियान में शहर की सभी सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने विशेष सहयोग दिया जिनमें मुख्य रुप से श्री बांके बिहारी प्रभात फेरी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, स्वदेशी जागरण मंच, पहला कदम फाउंडेशन, भारत स्काउट एंड गाइड, अनुभूति फाउंडेशन, अखंड भारत संस्कार सभा, राम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान के लिए होडल नगर द्वारा अब तक कुल पन्द्रह लाख दस हजार रुपए की राशि एकत्रित की गई। श्रीराम जन्म भूमि समर्पण अभियान में सहयोग करने वाले पदाधिकारियों का जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने फूल-मालाओं के साथ स्वगात किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में लोगों को बढ चढकर हिस्सा लेना चाहिए और इनका सहयोग करना चाहिए।

Comments


Upcoming News