फूल मालाएं पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर राम भक्तों को कराया जलपान। पुनहाना, कृष्ण आर्य अयोध्या में भगवान राम का मंदिर भव्य बने, इसके लिए पूरे देश में सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा निधि समर्प
ण अभियान पूरे जोर-शोर से चला हुआ है। इसी कड़ी में पुनहाना शहर के समाजसेवी उत्तमचंद राज कुमार गोयल ने अपने निवास स्थान पर राम भक्तों की टोली का ढोल-बाजे के साथ सभी का स्वागत करते हुए 1 लाख 51 हजार रुपए की राशि भव्य राम मंदिर के लिए समर्पित की। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने राम भक्तों की टोली को तिलक लगाकर व फूलमाला पहनाकर उन्हें जलपान कर उनका भव्य स्वागत किया। निधि समर्पण अभियान की टोली के सदस्यों ने परिवार के सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुक्ति धाम आश्रम के महंत ने सभी को आशीर्वाद देते हुए 11 हजार रुपए का निधि समर्पण किया। समाजसेवी उत्तमचंद राज कुमार गोयल ने कहा कि वे अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्होंने भगवान राम के भव्य मंदिर के लिए निधि समर्पण किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम इस देश की आत्मा हैं, बिना राम के उनका कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने सभी राम भक्तों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी राम भक्त वानर सेना का रूप धरकर राम काज में जुटे हुए हैं और घर घर जाकर सभी को राम काज करने की प्रेरणा दे रहे हैं। उन्होंने निधि संग्रहण के लिए आए टोली के सदस्यों के माथे पर चंदन का टीका लगाते हुए तथा पटका पहनाकर सभी का भव्य स्वागत किया। निधि संग्रहण टोली के प्रमुख धर्मवीर सैनी, लालाराम भारद्वाज, राकेश कुमार आदि ने परिवार के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भगवान राम के मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान का हिस्सा बनकर परिवार ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप अपने कर्तव्यों का जहां वहन किया है, वही पारिवारिक संस्कार को भी आगे बढ़ाया है। इस अवसर पर समाजसेवी महेश चंद गोयल, रमेशचंद गोयल, राजीव मंगला, सुभाष सोनी, उत्तम गोयल, नरेंद्र नैमानिया, अमित कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।
                        
              
              
Comments