सी.एम. विंडों पर डाली गई शिकायतों पर कोई कार्यवाही न करना, क्या भ्र्ष्टाचार की श्रेणी में नहीं आता, आज पूछ रही है आम जनता।

Khoji NCR
2021-02-27 10:41:09

खोजी/सुभाष कोहली कालका। सी.एम. विंडों पर डाली गई शिकायतों को सम्बन्धित विभाग को कार्यवाही हेतू भेज दिया जाता है, किन्तु सम्बंधित विभागों द्वारा कोई कार्यवाही न करना क्या भ्रश्टाचार की श्रेण

ी में नहीं आता, आज पूछ रही है कालका व आस-पास के क्षेत्र में रहने वाली जनता। ऐसे भृष्टाचारी अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सरकार द्वारा कानूनी कार्यवाही क्यों नहीं की जाती। क्या सरकार के उच्च अधिकारियों को इस बात का पता नहीं है या फिर सभी की मिलीभगत से यह गोरख धन्धा चल रहा है, पूछती है कालका की जनता। नगर निगम बना हो, नगर पालिका हो या नगर परिषद् बन जाए, आम जनता को तो परेशान ही होना है कालका में। क्योंकि यहां पर आम जनता की कोई सुनवाई नहीं होती, उल्टा शिकायतकर्ता को ही नगर परिषद् के अधिकारी धमकियां देते हैं। इस तरह तो शिकायतकर्ता की जान को ही खतरा पैदा हो रहा है। ऐसा ही एक मामला कालका क्षेत्र में देखने को मिला है। गांव टगरा कली राम के आस-पास गऊ चरांद में से अवैध कब्जे हटाने बारे दिनांक 24.09.2020 को सी.एम. विंडो पर शिकायत संख्या सीएमऑफ/एन/2020/067580 करने के बावजूद आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इससे साफ जाहिर है कि सी.एम. विंडो के नाम से जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। हरमीत सिंह उर्फ डिम्मी ने दिनांक 24.09.2020 को टगरा कली राम गऊ चरांद में किए गए अवैध कब्जे बारे एक शिकायत सी.एम. विंडो पर डाली थी। उसके बाद दिनांक 29.09.2020 को एक शिकायत उपायुक्त पंचकूला को दी गई, दिनांक 26.11.2020 को नगर कमिश्नर पंचकूला को मिलने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। डिम्मी ने बताया कि उसकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बिल्डिंग इंस्पेक्टर दर्शन लाल ने एक अवैध निर्माण को गिरवाकर केवल खानापूर्ति ही की, जबकि 30-35 अवैध निर्माण जिनमें मकान व दुकान भी है, उनपर आजतक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। दिनांक 28.01.2021 को नगर परिषद् कालका में ई.ओ महोदय को शिकायत दी गई, किन्तु वही ढाक के तीन पात। डिम्मी ने बताया कि उसकी ओर से एक रिमाइंडर दिनांक 25-02-2021 को सीएम ऑफिस भेजना पड़ा है। ऐसी ही ना जाने कितनी शिकायतें हैं, जिन पर आज तक कोई भी कार्यवाही न होने से आम जनता परेशान है। क्या कहना है बिल्डिंग इंपेक्टर दर्शन लाल का। इस सम्बंध में सवांददाता द्वारा जानकारी लेने पर दर्शन लाल ने बताया कि लगभग 250 बीघा गऊ चराद जमीन है। इसकी निशानदेही का कार्य तहसील स्तर पर लंबित है। निशानदेही होने उपरांत आगामी कार्यवाही की जाएगी।

Comments


Upcoming News