तावडू में विभिन्न संगठनों के अधिकारी-कर्मचारियों ने की बैठक।

Khoji NCR
2020-11-24 11:27:35

दिनेश कुमार तावडू : शहर की नई अनाज मंडी में मगलवार को कर्मचारियों ने अपनी मांगों व समस्याों को लेकर 1 बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न संगठनों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरा

कर्मचारियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के सुनील गोगजाका ने संबोधित किया। बैठक में मिड-डे-मील वर्कस यूनियन ब्लाक प्रधान पुष्पा देवी, अखिल भारतीय सहीदाने मेवात सभा प्रदेश के महासचिव खलील व सुंदर सिंह गुरनावट तथा अकील निजामपुर विशेष्ज्ञ रूप से मौजूद रहे। मजदूरों और खेती बारे नए कानूनों को रद्द करवाने, मजदूरों-कर्मचारियों की छटनी, ठेका प्रथा व सर्वाजनिक क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में इस बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में सरकार को न्यूनतम वेतन 24 हजार करने, स्थाई रोजगार, नई भर्तियां, मनरेगा में 2 सौ दिन काम व 6 सौ रूपए मजदूरी, जरूरतमंदों को प्रति माह 1० किलो फ्री अनाज, 75 सौ रूपए मासिक मदद, सभी परियोजना कर्मियों व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, निर्माण श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन व सुविधाओं आदि की मांगों को सरकार को मानने के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने मांगों को पूरा न होने पर कल गुरूवार को राष्ट्रव्यापी हडताल में शामिल होने का कर्मचारियों से आहवान भी किया। इस दौरान प्रदेश के उपाध्यक्ष सीटू नेता कामरेड सतबीर सिंह, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य महासचिव कामरेड विनोद कुमार, देवीराम, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

Comments


Upcoming News