तावडू, 26 फरवरी (दिनेश कुमार): खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ ने अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण, नौकरियों में स
वैधानिक प्रतिनिधित्व व अन्य मांगों को पूरा करने को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम 1 ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया गया कि प्रथम व द्वितिय श्रेणी के पदों पर पदोन्नति मे आरक्षण दिया जाए, गत 9 जून 2०15 की मुख्यसचिव की हिदायत को वापिस लेना। लगभग 35 हजार पदों का एस.सी. का बैकलॉग भरना। आउटसोर्सिगं गैस्ट व अस्थाई भर्ती में सभी प्रकार का आरक्षण देना। टीचर ट्रांसफर ड्राईव नियमित रूप से समय पर करना। गत 2०16 से पेंडिगं छात्रों की प्रोत्साहन राशि जारी करना। फाउडेशन स्तर का आधारभूत ढांचां दुरूस्त करना। पुरानी पेन्शन स्कीम बहाल करना। लैक्चरार के पद व सीनियरिटी का मामला निपटान करना। सांस्कृतिक मॉडल स्कूलों बारे समुचित व्यवस्था बहाल करना व हाई स्कूल हैड की पदोन्नति केवल मिडल स्कूल हैडमास्टर से करना आदि मांगेे की। इस दौरान प्रवक्त अंग्रेजी करतार सिंह प्रवक्ताए, संदीप शास्त्री, अशोक कुमार, पतराम, लखमी चंद, रामेश्वर, विनोद नापा, मनीराम हेडमास्टर आदि मौजूद थे।
                        
              
              
Comments