समाजसेविका व कांग्रेस नेत्री पवन कुमारी शर्मा ने सुनी लोगों की समस्याएं।

Khoji NCR
2021-02-25 10:12:10

खोजी/सुभाष कोहली। कालका। पिंजौर स्थित शिव कॉलोनी में पूर्व पार्षद माया देवी के निवास स्थान पर स्थानीय महिलाओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेत्री पवन कुमारी शर्मा मुख्य रू

प से उपस्थित रहीं व महिलाओं ने पवन कुमारी शर्मा के गले में फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान पूर्व पार्षद माया देवी, अनीता, मीना कुमारी, अमरजीत, आशा, शोभा शर्मा, कांता, लेलसा साहनी, महिंदरो, भागवंती सहित उपस्थित अन्य महिलाओं ने शर्मा को स्थानीय समस्याओं के बारे में अवगत करवाते हुए बताया की शिव कॉलोनी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। यहां पर सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई करने के लिए नहीं आते और नालियों में हर समय गंदगी का आलम बना रहता है। यदि कभी भूले भटके सफाई कर्मी आ भी जाए तो नालियों से गंदगी के ढेर निकाल कर सड़क पर सजा कर ही चले जाते हैं। जिसको लेकर गलियों से गुजर रहे लोगों के लिए परेशानी का सबब बना रहता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शिव कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। कई खंभों पर तो स्ट्रीट लाइट लगी ही नहीं और जिन खंभों पर लगी हुई है वह स्ट्रीट लाइट भी काम नहीं करती। इसलिए हर समय यहां रात के अंधेरे में कोई अप्रिय घटना घटने का भय बना रहता है। इस मौके पर समाज सेविका व कांग्रेस नेत्री पवन कुमारी शर्मा ने इन समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर स्थानीय महिलाओं को जल्द से जल्द इनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।

Comments


Upcoming News