जजपा नेता दिग्विजय चौटाला से मिल दिया पुनहाना आने का न्योता:- अकबर लहरवाड़ी।

Khoji NCR
2021-02-24 11:59:24

दिग्विजय चौटाला ने कहा जल्द ही करेंगे पुनहाना का दौरा। पुनहाना कृष्ण आर्य जननायक जनता पार्टी के अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव अकबर लहरवाड़ी ने इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जेजेपी युवा न

ता दिग्विजय चौटाला को उनके जन्मदिन पर मिलकर उन्हें बधाई दी तथा पुनहाना आने की दावत दी। जिस पर दिग्विजय चौटाला ने जल्द ही पुनहाना आने का आश्वासन दिया। अकबर लहरवाड़ी ने इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर पुनहाना उपमंडल में किसानों को नहरी पानी ना मिलने सहित कई समस्याओं से भी अवगत कराया। जिस पर उन्होंने उपमुख्यमंत्री से मिलकर सभी समस्याओं के समाधान के हल का आश्वासन भी दिया। जेजेपी अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव अकबर लहरवाड़ी ने कहा कि चौटाला परिवार हमेशा से ही मेवात के किसानों का हितैषी रहा है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उनके पिताजी अजय चौटाला, दादा ओमप्रकाश चौटाला व परदादा जननायक चौधरी देवीलाल हमेशा से ही किसानों के परम हितेषी रहे हैं। मेवात के किसानों से उन्हें विशेष प्रेम था। चौटाला परिवार की बदौलत ही आज प्रदेश में बुजुर्गों को पेंशन मिल रही है। इसके अलावा मेवात को जिला बनाने का श्रेय भी चौटाला परिवार को ही जाता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जननायक जनता पार्टी की लोकप्रियता से घबराकर पार्टी के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं।जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि जेजेपी और भाजपा संयुक्त रूप से प्रदेश का विकास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुनहाना उपमंडल की कुछ समस्याओं को लेकर वे दिग्विजय चौटाला से मिले थे। जिस पर उन्होंने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन देते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिलने की बात कही है। उन्होंने बताया कि दिग्विजय चौटाला ने जल्द ही पुनहाना आने का आश्वासन भी उन्हें दिया है।

Comments


Upcoming News