तावडू में 2 बाइकों में भिडंत, 2 की मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी।

Khoji NCR
2021-02-24 11:55:56

तावडू, 24 फरवरी (दिनेश कुमार): उपमंडल के गांव मसीत के समीप तेजरफ्तार 2 बाइकों में भिडंत हो गई। इस सडक दुर्घटना में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। इस सडक दुर्घटना के समाचार से क्षेत्र में सनसनी फै

गई। पुलिस ने सूचना पर घटना स्थल पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं था। घटना स्थल पर मौजूद जाकिर ने बताया कि 1 बाइक सीलखो व दूसरी बाइक कांगरका की तरफ से आ रही थी। बुधवार दोपहर को दोनों बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें गांव चुहडपुर निवासी तारिफ (21) की मौके पर मौत हो गई। जबकि गांव बावला निवासी अब्बास (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उसने भी दम तोड दिया।

Comments


Upcoming News