शहर के बाईपास गोल चक्कर पर बने लेबर के कमरे से हजारों रूपए, 2 मोबाईल व अन्य सामान चोरी, मामला दर्ज।

Khoji NCR
2021-02-24 11:53:33

तावडू, 24 फरवरी (दिनेश कुमार): शहर के बाईपास पर स्थित गोल चक्कर के समीप लेबरों के कमरे से 6० हजार रूपए नकद, 2 मोबाईल व अन्य सामान दोपहर के समय चोरी हो गया। पुलिस ने लेबरों के मालिक की शिकायत पर अज्ञात

चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। होज वाली मस्जिद निवासी साजिद ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शहर के बाईपास गोल चक्कर के समीप गत 9 फरवरी को उसके लेबर वाले कमरे में दोपहर के समय चोरी हो गई। जो कमरे से दिल्ली निवासी सोनू का फोन, बिहार निवासियान नितेश का फोन, 22 हजार रूपए नकद व अन्य सामान, बिच्चु यादव का आधार कार्ड, पैन कार्ड, 15 हजार रूपए नकद, राकेश का पासपोर्ट व 15 हजार रूपए नकद, संजय के 8 हजार रूपए नकद व वोटर आईडी कार्ड चोरी हो गया। उक्त ने सामान की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ माला दर्ज कर लिया है।

Comments


Upcoming News