असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM का प्रदर्शन निराशाजनक, मुस्लिम बहुल इलाकों में कांग्रेस को बढ़त

Khoji NCR
2021-02-23 08:12:18

अहमदाबाद, । गुजरात की 6 महानगर पालिका का चुनाव परिणाम आज घोषित होगा। छह महानगर पालिका की मतगणना का पहला राउंड पूरा हो चुका है। बैलेट पेपर की मतगणना पूरी होने के बाद ईवीएम मशीन खोली जाएगी। अहमद

बाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर तथा भावनगर में 22 स्थलों पर मतगणना हो रही है। 6 महानगर पालिका मैं 575 सीट के लिए करीब 24 सौ उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा एवं कांग्रेस के पोलिंग एजेंट मत गणना केंद्रों पर मौजूद हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशी उनके एजेंट तथा मतगणना कर्मचारियों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। अहमदाबाद महानगर पालिका में 192,सूरत में 120, राजकोट में 72, जामनगर में 64, भावनगर में 52, सूरत में 120 तथा बरोड़ा में 76 सीट के लिए मतगणना होगी। 1:00 PM- असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) गुजरात महानगर पालिका के चुनाव में खास प्रदर्शन करती नजर नहीं आ रही है।अहमदाबाद के दरियापुर, जमालपुर, शाहपुर जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में भी कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। 12:45 PM- अहमदाबाद - भाजपा 76 कांग्रेस 24 सूरत- भाजपा 50 कांग्रेस 10 अन्य 19 राजकोट - में भाजपा 48, कांग्रेस 0 वडोदरा - भाजपा 36 कांग्रेस 09 जामनगर- भाजपा 23 कांग्रेस 5 अन्य 03 भावनगर- भाजपा 30 कांग्रेस 8 12:30 PM- सूरत, राजकोट, जामनगर तथा भावनगर में कांग्रेस करारी हार का सामना कर रही है। अहमदाबाद में कांग्रेस की स्थिति संतोषजनक बने लगती है लेकिन सूरत में विपक्ष के लायक भी पार्टी नहीं रही आम आदमी पार्टी सूरत में प्रमुख विपक्षी दल बनकर उभरी है। सूरत महानगर पालिका की 120 सदस्यों में से 48 भाजपा-कांग्रेस 10 जबकि अन्य 21 सीटों पर आगे चल रहे हैं। अहमदाबाद में 192 सीटों में से भाजपा 76 कांग्रेस 20 तथा अन्य 6 पर आ 11:53 AM- आम आदमी पार्टी सूरत में दूसरे नंबर की पार्टी बन सकती है। हार्दिक पटेल का सूरत में जादू नहीं चला तथा पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के विरोध के कारण कांग्रेस को भारी नुकसान होता नजर आ रहा है, वह तीसरे नंबर की पार्टी बन सकती है। सूरत महानगर पालिका में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता बरकरार रखती नजर आ रही है। 11:35AM- गुजरात की छह महानगर पालिका की 576 सीटों में से अभी तक 307 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें से 222 सीटों पर भाजपा बढ़त बना चुकी है तथा कांग्रेस अभी 54 सीटों पर ही आगे चल रही है। सूरत में आम आदमी पार्टी अपने शानदार प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी सहित अन्य महानगरपालिका में 31 सीटों पर बढ़त नजर आ रहे हैं। भाजपा ने राज्यसभा की दोनों सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की। फाइल फोटो Gujarat Rajya Sabha ByPolls Results: गुजरात राज्यसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर भाजपा की निर्विरोध जीत यह भी पढ़ें 11:10 AM- गुजरात के सूरत में आम आदमी पार्टी तथा निर्दलीय उम्मीदवार बड़ी संख्या में आगे चल रहे हैं। सूरत में भारतीय जनता पार्टी 40 सीट पर कांग्रेस 10 तथा अन्य 18 सीटों पर आगे चल रहे हैं अन्य में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सबसे अधिक हैं। 10:39 AM- सूरत में आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है। जामनगर में भी एक सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। गुजरात कि 6 महानगर पालिकाओं की कुल 575 सीटों में से भाजपा 164, कांग्रेस 36 तथा अन्य 16 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 10:20 AM- अहमदाबाद पुलिस आयुक्त ने शहर में विजेता प्रत्याशियों को अलग-अलग समय पर विजय जुलूस निकालने की मंजूरी दे दी है। कोरोना महामारी के चलते पहले राजनीतिक दलों के विजय जुलूस तथा रैली को मंजूरी देने को लेकर संशय था लेकिन सभी विजई प्रत्याशियों को अलग-अलग समय पर अपना विजय जुलूस तथा रैली निकालने की मंजूरी देने की बात सामने आई है। 10:16 AM- छह महानगर पालिका की मतगणना का पहला राउंड पूरा होने के बाद सभी छह महानगरपालिका में भाजपा तेजी से बढ़त बना रही है। महानगर पालिकाओं में भाजपा व कांग्रेस के बीच का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा ---- कांग्रेस अहमदाबाद 57 12 सूरत 25 6 वडोदरा 17 4 राजकोट 16 2 जामनगर 14 4 भावनगर 20 4 10:05 AM- भाजपा - कांग्रेस अहमदाबाद 35 10 सूरत 20 6 वडोदरा 16 4 राजकोट 13 2 जामनगर 12 4 भावनगर 11 4 10:00 AM- गृहमंत्री अमित शाह के अहमदाबाद आने की सूचना है। महानगर पालिका के परिणाम स्पष्ट होने के बाद दोपहर में कभी भी गृह मंत्री अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि फिलहाल दोपहर 12:00 बजे बाद अमित शाह के अहमदाबाद पहुंचने की संभावना है। 9:52 AM- भाजपा ---- कांग्रेस अहमदाबाद 31 1 सूरत 8 0 वडोदरा 6 2 राजकोट 7 1 जामनगर 3 1 भावनगर 4 4 9:35AM- अहमदाबाद में पांच, सूरत में दो, वड़ोदरा में चार, जामनगर तीन, भावनगर तीन, राजकोट में तीन सीट पर भाजपा आगे। जबकि कांग्रेस को अहमदाबाद, राजकोट तथा जामनगर में एक एक सीट पर बढ़त नजर आ रही है। यह बैलेट पेपर से चल रही मतगणना का प्राथमिक रुझान है ईवीएम का खुलना अभी शेष है। 9:20 AM- महानगर पालिका चुनाव की मतगणना बैलेट पेपर से शुरू हो गई है। सभी छह महानगर पालिकाओं में बैलेट पेपर मतगणना में भाजपा कांग्रेस से काफी आगे नजर आ रही है। बैलेट पेपर की मतगणना पूरी होने के बाद ईवीएम मशीन खोली जाएगी। 9:08 AM- ईवीएम में कथित छेड़खानी को लेकर आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद के कार्यकर्ता गुजरात कॉलेज मतगणना केंद्र पर पहुंचे। मतगणना शुरू होने से पहले ही आम आदमी पार्टी ने ईवीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं के एकत्र होने की सूचना पाते ही भारी मात्रा में पुलिस फोर्स वहां तैनात की गई है।

Comments


Upcoming News