समुद्र किनारे बसीं फ्रेंच इमारतों का खूबसूरत शहर पुडुचेरी है रिलैक्सिंग वेकेशन के लिए एकदम परफेक्ट जगह

Khoji NCR
2021-02-22 07:16:07

अगर आप किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जो भीड़भाड़ से दूर होने के साथ ही घूमने के लिहाज से भी बेस्ट हो तो इसमें आप पुडुचेरी को शामिल करें। जहां इतनी सारी खूबसूरत जगहें हैं जो आपको बोर नहीं होने देंग

ी और साथ ही आपके ट्रीप को मज़ेदार और यादगार भी बना देंगी। तो इस शहर की उन जगहों के बारे में सबसे पहले जान लेना जरूरी है जिनके बिना आपका पुडुचेरी का सफर अधूरा है। फ्रेंच टाउन जो हेरिटेज एरिया है और उसे व्हाइट टाउन के नाम से भी जाना जाता है। यह रॉक बीच के बिल्कुल पास है। फ्रेंच टाउन इतना खूबसूरत है कि इसकी खूबसूरती के बारे में कहने से नहीं देखने से ही पता चलेगा। पीली, सफेद, ग्रे इमारतें अपने इतिहास की गाथा कहती हैं तो सड़क किनारे हवा के झोंके से हिलते-डुलते पाम के पेड़ एकदम जादुई एहसास कराते हैं, खासकर शाम को। ऐसा मनोरम दृश्य मानो किसी फिल्म का लोकेशन सेट किया गया हो। टाउन में मौजूद रेस्टोरेंट का नजारा भी बहुत ही लुभावना होता है। खानपान में हर तरह की वैराइटी नजर आती है और खास इंटीरियर के साथ लाइट म्यूज़िक आपको यहां बांधे रखने का काम करता है। ऑरोविल शहर ऑरोविल बहुत ही खूबसूरत शहर है जहां देखने वाली जगहों की कोई कमी नहीं। यहीं मातृमंदिर है, इसका वास्तु शिल्प शानदार है। इसमें चारों तरफ 12 पंखुड़ियां हैं। इसमें सुनहरे गोल-गोल डिस्क बने हैं। इससे सूर्य की रोशनी परिवर्तित होकर अंदर पहुंचती है, जो साधना करने वाले लोगों के लिए अद्भुत वातावरण उत्पन्न करती है। यह विशाल मंदिर चार स्तंभों पर खड़ा है, जो क्रमशः माहेश्वरी, महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के प्रतीक हैं। इसके अंदर जाकर कोई भी साधना कर सकता है। रॉक बीच रॉक बीच पर बैठकर आप शांति से समुद्र की लहरों को गोते खाते हुए देख सकते हैं। इसे प्रोमिनॉड और गांधी बीच भी कहते हैं। उगता सूरज हो या ढलता, यहां का हर एक नजारा आपके ट्रिप को यादगार बना देगा। समुद्र गंदा न हो इसलिए यहां बड़े-बड़े काले पत्थर इसे सुरक्षित रखने का काम करते हैं। इसी वजह से ये बीच न सिर्फ खूबसूरत बल्कि साफ-सुथरा भी रहता है। बीच पर बैठकर स्मोकिंग, ड्रिकिंक की पूरी तरह मनाही है। बीच के पास ही अच्छे-अच्छे होटल्स बने हुए हैं जहां से आप क्लियर व्यू देख सकते हैं। पैराडाइज़ बीच ये यहां का बेस्ट बीच है जहां का पानी क्रिस्टल क्लियर है। जहां एंजॉय करने के साथ ही आप फोटोग्राफी और कई तरह के वॉटर एक्टिविटीज़ का भी मजा ले सकते हैं। फेरी राइड लेकर आप बीच के आसपास की खूबसूरती को भी निहार सकते हैं। पैराडाइड बीच को दूर से देखने पर इसका शेप गोल नजर आता है इसलिए इसे फुल मून बीच भी कहा जाता है।

Comments


Upcoming News