नासा के पर्सिवेरेंस रोवर ने धरती पर भेजी मंगल ग्रह की पहली रंगीन तस्वीरें

Khoji NCR
2021-02-20 09:38:40

वाशिंगटन, । जीवन का पता लगाने के लिए नासा का यान पर्सिवेरेंस मंगल ग्रह की सतह पर पहुंच गया है। पर्सिवेरेंस ने लैंडिंग के समय अपने कैमरे से ली गई लाल ग्रह की कुछ हाई रिज्योलूशन तस्वीरें धरती पर

ेजी हैं। इसमें एक कलर फोटो भी शामिल है, जिसमें मंगल ग्रह की सतह दिखाई दे रही है। नासा ने अंतरिक्ष यान को 25 कैमरों और दो माइक्रोफोन से लैस किया है। छह पहिए वाला रोवर मंगल ग्रह पर उतरकर वहां की जानकारी जुटाने के काम पर जुट गया है। अभियान के तहत ग्रह से चट्टानों के टुकड़े भी लाने का प्रयास किया जाएगा जो मंगल पर जीवन के सवाल का जवाब खोजने में अहम साबित हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर कभी मंगल ग्रह पर जीवन रहा भी था तो वह तीन से चार अरब साल पहले रहा होगा, जब ग्रह पर पानी बहता था। नासे के मंगल मिशन को पिछले साल 30 जुलाई को अमेरिका के फ्लोरिडा से लांच किया गया था। यान लगभग सात महीनों की यात्रा के बाद शुक्रवार को मंगल ग्रह पर पहुंचा। सफल लैंडिंग के बारे में धरती तक सिग्नल पहुंचने में साढ़े ग्यारह मिनट का समय लगा। पर्सिवेरेंस नासा द्वारा भेजा गया अब तक का सबसे बड़ा रोवर है। 1970 के दशक के बाद से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का यह नौवां मंगल अभियान है। बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात और चीन के यान भी मंगल के पास की कक्षा में प्रवेश कर चुके हैं। चीन ने अपने मंगल अभियान के तहत तियानवेन-1 को पिछले साल 23 जुलाई को लाल ग्रह के लिए रवाना किया था। यह 10 फरवरी को मंगल की कक्षा में पहुंचा। इसके लैंडर के यूटोपिया प्लैंटिया क्षेत्र में मई 2021 में उतरने की संभावना है। वहीं, यूएई का मंगल मिशन होप भी इस महीने मंगल की कक्षा में प्रवेश कर गया है।

Comments


Upcoming News