तावडू के भीम नगर प्राथमिक पाठशाला से अवैध कब्जा हटाया।

Khoji NCR
2021-02-19 11:38:51

तावडू, 19 फरवरी (दिनेश कुमार): शहर के रजवाडा मौहाल्ला में स्थित प्रथमिक पाठशाला भीम नगर के परिसर में शुक्रवार को प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे को हटाया। इस दौरान बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट खंड शिक्षा अ

िकारी रमेश मलिक सहित भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश मलिक ने बताया कि प्रथमिक पाठशाला भीम नगर के परिसर में कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था। जो की मामला कोर्ट में चल रहा था। माननीय कोर्ट के आदेशानुसार कई बार इन लोगों को अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस भेज गए, लेकिन इन लोगों ने कब्जा नहीं हटाया। लोगों ने स्कूल परिसर में उपले गोबर से बने कंडे, अपने गाय भेस बांध कर व 2 कच्चे मकान बना कर अवैध कब्जा किया हुआ था। जिसे शुक्रवार को माननीय कोर्ट के आदेशानुसार अवैध कब्जे को हटाया गया। वहीं कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें वहा से खदेड दिया।

Comments


Upcoming News