मंदिर में घुसकर पुजारी के हाथ तोड़े, दानपात्र से नगदी लूटी, मामला दर्ज।

Khoji NCR
2021-02-19 11:32:46

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुनहाना, कृष्ण आर्य उपमंडल के गांव बिछोर में दो युवकों ने गांव के मंदिर में घुसकर पुजारी से मारपीट कर दानपात्र के लगभग बीस हजार र

ुपए लूट लिए। इसके अलावा आरोपियों ने मंदिर में जहां तोड़फोड़ की, वही पुजारी से धार्मिक रूप से अपशब्द भी कहे। पुजारी की शिकायत पर बिछोर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें घटना के लगभग 12 घंटे बाद ही गिरफ्तार भी कर लिया। पुजारी के साथ हुई घटना से गांव बिछोर तथा आसपास के लोगों में बेहद रोष व्याप्त है। नाराज सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोगों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। गांव बिछोर के प्राचीन मंदिर के पुजारी दौजीराम पुत्र मोहन लाल ने बताया कि वह बीते लगभग 15 वर्षों से गांव के मंदिर में पुजारी है। बीते वीरवार दोपहर लगभग तीन बजे गांव के आवेश पुत्र हब्बी व आमिर पुत्र शेरू मंदिर की दीवार कूदकर मंदिर के अंदर कमरे में घुस गए। जब कमरे से बर्तन गिरने की आवाज आई तो वह स्वयं कमरे के अंदर गया। कमरे में घुसते ही दोनों आरोपियों ने लाठी से पुजारी के ऊपर हमला कर दिया। जिसमें उसके दोनों हाथों में फैक्चर हो गया। पुजारी द्वारा विरोध करने पर दोनों आरोपी वहां उसे जान से मारने की धमकी देकर तथा मंदिर की छतरी को तोड़फोड़ कर वहां से भाग गए। पुजारी ने बताया कि उक्त लोगों ने उससे धार्मिक उत्पीड़न के शब्द कहे। पुजारी ने बताया कि आरोपी उसका एक मोबाइल फोन व दानपात्र के लगभग बीस हजार रुपए लूट कर ले गए। वहीं बिछोर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी आवेश व आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा उनके खिलाफ भा. द.स. की धारा 323, 454, 153 ए, 295, 295ए, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने रोष जताया रोष:- गांव बिछोर में पुजारी के साथ हुई घटना को लेकर शहर के धार्मिक व सामाजिक संगठनों के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। मुक्ति धाम आश्रम के महंत स्वामी रामदास महाराज, नथिया देवी धर्मशाला के महंत भोलेनाथ, विश्व हिंदू परिषद नेता धर्मवीर सैनी, आर्य समाज सत्य सदन के प्रधान सुरेंदर आर्य, फूल सिंह दिवाकर, रतनलाल थानेदार सहित अनेक सामाजिक संगठनों के लोगों ने घटना पर रोष जताते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Comments


Upcoming News