प्रेरणा संस्था के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को किया सम्मानित

Khoji NCR
2020-11-23 11:43:17

सुदेश गोयल प्रेरणा के संस्थापक जयभगवान सिंगला ने अपनी रचनाओं की पुस्तकें कुलपति को की भेंट प्रेरणा संस्था द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दी जा रही हैं फाइव स्टार सुविधाएँ कुरुक्षेत्

: नगर की प्रतिष्ठित एवं वृद्धों के सेवा में कार्यरत प्रेरणा संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा से उनके कार्यालय में मिले। इस मौके पर प्रेरणा के संस्थापक जयभगवान सिंगला के नेतृत्व में प्रेरणा के सदस्यों ने कुलपति को सम्मानित किया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। सिंगला ने कुलपति को संस्था की गतिविधियों तथा उपलब्धियों के बारे में उन्हें अवगत करवाया। कुलपति यह जान का प्रसन्न हुए कि प्रेरणा संस्था की ख्याति उसकी उपलब्धियों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है। प्रेरणा आश्रम में बुजुर्गों की फाइव स्टार सुविधाओं के साथ सेवा की जाती है और आश्रम के परिसर में ही देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना के साथ शहीदी स्मारक है जो अपने आप में पूरे देश के लिए अनूठा है। इसी अवसर पर जयभगवान सिंगला ने अपनी लिखित रचनाओं की पुस्तकें कुलपति प्रो. सचदेवा को भेंट की। कुलपति ने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की खुले मन से प्रशंसा की। कुलपति से मिलने के उपरांत सिंगला ने कहाकि कुरुक्षेत्रवासियों को इस बात की खुशी है कि उनके लिए घर का ही व्यक्ति प्रो. सोमनाथ सचदेवा विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर नियुक्त हुए हैं। प्रो. सचदेवा को लेकर पूरे शहर में प्रसन्नता की लहर है। सिंगला ने कहाकि संस्था के सदस्यों को प्रो. सोमनाथ सचदेवा को विश्वविद्यालय के कुलपति के तौर पर मिलने पर खुशी हुई कि वे आज भी धरातल से जुड़े हुए हैं और पूरी आत्मीयता के साथ मिले। उन्होंने बड़ी विनम्रता के साथ प्रेरणा के सदस्यों का परिवार के सदस्यों की तरह से ही स्वागत किया। प्रेरणा के सदस्यों ने भी कुलपति की आत्मीयता को देखकर उनकी उन्नति और बलन्दियों पर पहुंचने की कामना की। कुलपति से मिलने वालों में प्रेरणा की अध्यक्षा रेणू खुंगर, अन्नपूर्णा शर्मा, मधु मल्होत्रा, विमल विनोद वशिष्ट, हरिकेश पिपासा व सुनील कुमार इत्यादि भी मौजूद थे।

Comments


Upcoming News