क्रिस मौरिस IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, के गौतम 9.25 करोड़ में बिके

Khoji NCR
2021-02-18 12:13:10

नई दिल्ली, । IPL 2021 Auction LIVE Updates: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चेन्नई में चल रही है। इस बार नीलामी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने 292 खिल

ाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया था, लेकिन ऑक्शन से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसे में 291 खिलाड़ियों पर ही बोली लग सकती है। क्रिस मौरिस को राजस्थान की टीम ने 16.25 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा। वह आइपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। 40 लाख की बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज राइली को अपनी टीम में शामिल करने के लिए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जोरदार बोली लगी। आखिर में पंजाब की टीम ने 8 करोड़ की बोली लगाकर इस खिलाड़ी को अपना बनाया। अजहरुद्दीन,लुकमान, विष्णु, चेतन (20 लाख में बिके) सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तूफानी शतक जमाने वाले बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन में किसी टीम ने खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। 20 लाख की बेस प्राइस पर आरसीबी की टीम ने उनको खरीदा। अनकैप खिलाड़ी विष्णु विनोद और लुकमान को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बेस प्राइस पर खरीदा। चेतन सकारिया को राजस्थान की टीम ने 20 लाख में खरीदा। अनकैप खिलाड़ियों के इतिहास में कृष्णप्पा गौतम सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ की बोली लगाकर इस स्पिन ऑलराउंडर को खरीदा। शाहरुख खान (5.25 करोड़ में बिके) भारत के इस युवा खिलाड़ी के लिए पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने दिलचस्पी बोली बढ़ाई। 20 लाख की बेस प्राइस वाले इस बल्लेबाज को पंजाब ने 5.25 करोड़ में खरीदा। रिपल पटेल (20 लाख में बिके) इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा। रजत पाटीदार, सचिन बेबी (20 लाख में बिके) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने सचिन बेबी और रजत पाटीदार को 20 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा। दूसरे दौर में तीसरे सेट के खिलाड़ी एलेक्स कैरी, सैम बिलिंग्स, और कुसल परेरा को लेने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। तीसरे सेट में शामिल बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भी किसी ने नहीं खरीदा। वेस्टइंडीज के गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। आदिल रशीद को लेकर किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। मुजीब उल रहमान और राहुल शर्मा भी अनसोल्ड रहे। भारतीय दिग्गज हरभजन सिंह को भी पहले राउंड में किसी ने नहींं खरीदा। पीयूष चावला (2.40 करोड़ में बिके) भारतीय स्पिनर पीयूष चावला को मुंबई की टीम ने 2.40 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा। उमेश यादव (1 करोड़ में बिके) दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को 1 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा। नाथन कुल्टर नाइल (5 करोड़ में बिके) तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल को मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा। झाय रिचर्डसन (14 करोड़ में बिके) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने दिलचस्पी दिखाई। 1.50 करोड़ की बेस प्राइस के साथ शामिल हुए इस गेंदबाज की बोली 10 करोड़ तक जाने के बाद पंजाब की टीम ने इंट्री मारी और 14 करोड़ की बोली लगाकर झाय को अपनी टीम में शामिल किया। एडम मिल्न (3.20 करोड़ में बिके) 50 लाख की बेस प्राइस के खिलाड़ी एडम मिल्न की बोली मुंबई इंडियंस ने शुरू कि इसके बाद राजस्थान भी इसमें शामिल हुई। 2.40 तक बोली पहुंचने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपनी रूचि दिखाई। आखिर में मुंबई ने 3.20 करोड़ में इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया। क्रिस मौरिस ( 16.25 करोड़ में बिके) ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को लेकर मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम ने बोली को लगातार आगे बढ़ाया। 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले क्रिस को आखिर में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16.25 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। वह आइपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 16 युवराज सिंह की 16 करोड़ की बोली लगी थी। शिवम दुबे (4.40 करोड़ में बिके) 50 लाख की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 4.40 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। मोइन अली (7 करोड़ में बिके) इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली को चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 7 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। पंजाब की टीम ने भी उनके खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन आखिर में बाजी चेन्नई ने मारी। ग्लेन मैक्सवेल (12 करोड़ बेस प्राइस) 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे ऑस्ट्रेलिया के इस धुरंधर ऑलराउंडर को लेकर कोलकाता की टीम ने बोली शुरू किया इसके बाद राजस्थान की टीम आगे बढ़ी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने भी मैक्सवेल में रूचि दिखाई और बोली को 4.40 करोड़ तक पहुंचाया। चेन्नई की टीम ने इसके बाद अपनी बोली शुरू की और फिर आरसीबी के बीच लगातार बोली बढ़ती गई और आखिर में बैंगलोर की टीम ने 14.25 करोड़ में बोली जीतकर मैक्सवेल को अपनी टीम में शामिल किया। शाकिब अल हसन (3.20 करोड़ में बिके) बैन के बाद वापसी कर रहे ऑलराउंडर शाकिब अल हसन 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे थे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.20 करोड़ की बोली लगाकर इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया। स्टीव स्मिथ ( 2.20 करोड़ में बिके) राजस्थान रॉयल्स से रिलीज किए गए स्टीव स्मिथ के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बोली शुरू की इसके बाद पंजाब और फिर दिल्ली की टीम ने अपनी बोली को बढ़ाई। आखिरी में 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। IPL Auction 2021 की नीलामी में सबसे पहले 50 लाख की बेस प्राइस वाले भारतीय बल्लेबाज करुण नायर से हुए। पहले लाउंड में टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले इस खिलाड़ी के लिए किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। इसके बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को भी किसी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। जेसन रॉय भी पहली बार में अनसोल्ड रहे। पहले राउंड में आरोन फिंच भी अनसोल्ड रहे तो हनुमा विहारी में भी किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। केदार जाधव को खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। IPL 2021 Auction LIVE Updates: खिलाड़ी - बेस प्राइस - सोल्ड/अनसोल्ड 1. करुण नायर - 50 लाख - अनसोल्ड 2. एलेक्स हेल्स - 1.50 करोड़- अनसोल्ड 3. जेसन रॉय - 2 करोड़ - अनसोल्ड 4. स्टीव स्मिथ - 2 करोड़ - दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ में खरीदा 5. एविन लुइस - 1 करोड़ - अनसोल्ड 6. एरोन फिंच - 1 करोड़ - अनसोल्ड 7. हनुमा विहारी - 1 करोड़ - अनसोल्ड 8. ग्लेन मैक्सेवल - 2 करोड़ - आरसीबी ने 14 करोड़ 25 लाख में खरीदा 9. केदार जाधव - 2 करोड़ - अनसोल्ड 10. शाकिब अल हसन - 2 करोड़ - KKR ने 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा 11. मोइन अली - 2 करोड़ - CSK ने 7 करोड़ में खरीदा CSK PK 12. शिवम दुबे - 50 लाख- राजस्थान ने 4.40 करोड़ में खरीदा 13. क्रिस मौरिस- 75 लाख- राजस्थान ने 16.25 करोड़ में खरीदा 14. एडम मिल्न- 50 लाख- मुंबई ने 3.20 करोड़ में खरीदा 15. झाय रिचर्डसन- 1.50 करोड़- पंजाब ने 14 करोड़ में खरीदा

Comments


Upcoming News